{"_id":"969eb434-991e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"my-son-is-ready-to-enter-films-sunny-deol","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए सन्नी देओल के बेटे की पहली झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए सन्नी देओल के बेटे की पहली झलक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता सनी देओल का बेटा करण देओल भी फिल्मों में आने वाला है। वह अगले साल किसी फिल्म में दिख सकता है। फिलहाल करण कैमरे के पीछे फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन
सनी देओल ने कहा कि करण देओल अभी एक साल तक फिल्मों से दूर रहेंगे। उसके बाद उनकी लांचिंग होगी।
फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' के पहले पोस्टर रिलीज मौके पर सनी ने कहा, "अभी वह बड़ा हो रहा है और जब तक मुझे या स्वयं उसे अपने पर भरोसा नहीं हो जाता वह फिल्म में नहीं उतरेगा।"
विज्ञापन
करन हालांकि फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में निर्देशक संगीत शिवन के सहायक बने हैं। इस बारे में सनी ने कहा, "मैं चाहता था कि वह इस फिल्म से अनुभव ले।"
धर्मेद्र, सनी और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' सात जून को प्रदर्शित हो रही है।