फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'murder 3' box office collection

3 दिन में ही 'मर्डर 3' ने की लागत से तिगुनी कमाई

Mon, 18 Feb 2013 11:15 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Feb 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
'murder 3' box office collection

'मर्डर 3' फिल्म शुरुआती तीन दिनों में ही अपनी लागत से तिगुनी कमाई कर चुकी है। पांच करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों लगभग 17 करोड़ की कमाई कर ली है। 'मर्डर 3' के साथ रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'जयंताभाई की लव स्टोरी' बुरी फ्लाप साबित हुई है। फिल्म ने महज ढाई करोड़ कमाए हैं।  

विज्ञापन


लागत के अनुसार कलेक्शन को देखें तो भट्ट कैंप की फिल्म 'मर्डर 3' हिट हो गयी है। इस फिल्म ने अब तक लगभग 17 करोड़ रूपए कमा लिए हैं। इस फिल्म की लागत इतनी कम थी कि शुरुआती दो दिनों में ही यह फिल्म फायदे में आ गयी थी। फिल्म की लागत महज पांच करोड़ रूपए थी। पहले दिन 'मर्डर 3' ने 4.52 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने साढ़े पांच करोड़ रूपए कमाए।
विज्ञापन


 रविवार की छुट्टी के दिन 'मर्डर 3' ने साढ़े 6 करोड़ से ऊपर की कमाई की। इन दिनों के कलेक्शन के देखें तो यह लगभग 17 करोड़ रूपए होता है, जो कि फिल्म की लागत का तिगुने से अधिक है। विशेष भट्ट निर्देशित इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, अदिति राव और सारा लोरेन ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मर्डर 3' के साथ रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'जयंताभाई की लव स्टोरी' बुरी तरह से फ्लाप साबित हुई है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में महज ढाई करोड़ का कारोबार किया है। शुक्रवार को रिलीज के दिन फिल्म को 55 लाख रूपए की कमजोर ओपनिंग मिली। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 65 लाख रूपए कमाए।


रविवार की छुट्टी का लाभ 'जयंताभाई' को मिला। रविवार को इस फिल्म ने एक करोड़ 20 लाख रूपए की कमाई की। इस तरह इस फिल्म ने तीन दिनों में लगभग ढाई करोड़ रूपए कमाए हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में विवेक ओबेराय और नेहा शर्मा की मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed