{"_id":"610e726c8ebc3e88d5101388","slug":"mumbai-police-arrested-two-drunk-man-who-made-hoax-call-about-a-bomb-at-amitabh-bachchan-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल: मुंबई पुलिस को आई अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने की धमकी भरी कॉल, जांच में हुआ ये खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पड़ताल: मुंबई पुलिस को आई अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने की धमकी भरी कॉल, जांच में हुआ ये खुलासा
Sat, 07 Aug 2021 07:14 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:14 PM IST
सार
- मुंबई पुलिस को आई थी तीन स्टेशन और अमिताभ बच्चन का घर बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल
- क्राइम ब्रांच ने बढ़ा दी थी सुरक्षा
- दो आदमियों को बम की झूठी धमकी देने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
विस्तार
शुक्रवार की रात उस वक्त हलचल मच गई जब एक कॉल पर मुंबई के चार बड़े स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। खबरों की मानें तो मुंबई के बड़े स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, दादर रेलवे स्टेशन, भायखला और अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी वाली एक कॉल मुंबई पुलिस के पास आई थी। इस कॉल के आने के बाद पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए उन स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि ये एक झूठी कॉल थी। दरअसल दो शराब पीए हुए आदमियों ने मुंबई पुलिस को इन जगहों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि वो ये देखना चाहते थे कि मुंबई पुलिस कितनी एक्टिव है।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम में शुक्रवार को फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, भायखला, दादर रेलवे स्टेश और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर बम रखे गए हैं। कॉल मिलने के बाद रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कवॉड और स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ इन स्थानों पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बाद में कल्याण के शिलफाटा इलाके में कॉल का पता लगाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया जो शराब के नशे में थे। झूठी धमकी देने वाले दोनों शख्स का नाम राजू कंगारे और रमेश शिरथ है। दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने सिर्फ मस्ती में ये कॉल की थी। वो देखना चाहते थे कि पुलिस कितनी सतर्क है।
विज्ञापन