फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mumbai police arrested accused Minarul Shaikh for stalking and harassing an actress on social media

Mumbai: अभिनेत्री को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, करता था पीछा, भेजता था अश्लील मैसेज

Mon, 12 Dec 2022 06:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 06:28 PM IST
सार

एक अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने और उसका पीछा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
mumbai police arrested accused Minarul Shaikh for stalking and harassing an actress on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने एक शख्स को अभिनेत्री को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, वह एक्ट्रेस को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील मैसेज करके परेशान करने के साथ ही पीछा भी करता है। शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए शख्स को आज गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Rani Chatterjee: ट्रोल्स पर बुरी तरह भड़कीं रानी चटर्जी, वीडियो शेयर कर खास अंदाज में की बोलती बंद

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भेजता था अश्लील मैसेज
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई डीएन नगर पुलिस ने आरोपी मीनारुल शेख को अंधेरी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और व्यक्तिगत रूप से एक अभिनेत्री का पीछा करने और परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने कथित तौर पर ऐप और सोशल मीडिया साइटों के माध्यम से अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजे और यहां तक कि एक्ट्रेस के घर पहुंचकर उसका पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बांग्ला अभिनेत्री ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय बांग्ला अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि एक शख्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करने और उसे परेशान करता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंदी और बांग्ला में वेब सीरीज में काम कर चुकी अभिनेत्री पिछले कुछ महीनों से उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अपने फैंस के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री को एक अज्ञात व्यक्ति से अश्लील मैसेज मिले थे। जिसके बाद अभिनेत्री ने उसको सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर दिया था। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Pushpa: पुष्पा के निर्माताओं के 15 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, अधिकारियों को विदेशी फंडिंग का शक

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed