फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   ncome Tax department raids 15 locations of makers of Pushpa Movie

Pushpa: पुष्पा के निर्माताओं के 15 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, अधिकारियों को विदेशी फंडिंग का शक

Mon, 12 Dec 2022 06:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Dec 2022 06:28 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों को कंपनी में विदेशी फंडिंग का शक है, जिसकी वजह से यह छापेमारी की गई है। बता दें कि हाल ही में कपनी ने कई साउथ सुपरस्टार्स को बड़ी रकम देकर अपनी फिल्मों के लिए साइन किया है।

विज्ञापन
ncome Tax department raids 15 locations of makers of Pushpa Movie
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी  मैथ्री मूवी मेकर्स के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों को संदेह है कि कंपनी में प्रवासी भारतीयों के भी पैसे लगे हैं। इसी शक के आधार पर इनकम टैक्स विभाग ने कंपनी के तीन मालिकों यलमंचिली रविशंकर, नवीन अर्नेनी और चेरुकुरी मोहन के आवास सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक यह रेड अभी भी जारी है।
विज्ञापन

Manoj Tiwari: प्यारी सी बेटी के पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी संग अस्पताल से तस्वीर शेयर कर साझा की खुशखबरी

विज्ञापन

मैथ्री मूवी मेकर्स फिल्म प्रोडक्शन कंपनी अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। कंंपनी के बैनर तले बनी फिल्म रंगस्थलम और श्रीमंथुडु जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक सोमवार की सुबह से ही आईटी विभाग के अधिकारी कंपनी के ऑफिस पहुंच गए और कार्रवाई  शुरू कर दी।  बताया जा रहा है कि रेड के लिए अलग-अलग राज्यों से अधिकारी हैदराबाद पहुंचे हैं। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की तरफ से इस रेड को लेकर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 
Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, 10 साल बाद पिता बनेंगे RRR अभिनेता

सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों को कंपनी में विदेशी फंडिंग का शक है, जिसकी वजह से यह छापेमारी की गई है। बता दें कि हाल ही में कपनी ने कई साउथ सुपरस्टार्स को बड़ी रकम देकर अपनी फिल्मों के लिए साइन किया है। इनमें चिरंजीवी, बालकृष्ण और पवन कल्याण जैसे बड़े नाम शामिल है। तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण की उत्साद भी इसी बैनर तले बन रही है, जिसे अगले साल यानी 2023 में रिलीज करने की तैयारी है। 
Urfi Javed: एक बार फिर मुश्किलों में घिरीं उर्फी जावेद, पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के मामले में दर्ज की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed