Lets Get Married: कैप्टन कूल के बाद अब फिल्म प्रोड्यूसर बने माही, पहली तमिल फिल्म का पोस्टर रिलीज
क्रिकेट की दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से फेमस रहे महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाने की तैयारी में हैं। कैप्टन धोनी अब प्रोड्यूसर धोनी बन चुके हैं। हाल ही में उनके प्रॉडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की पहली फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है।
विस्तार
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रॉडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म प्रॉडक्शन में कदम रख लिया है। धोनी के प्रॉडक्शन वेंचर में बन रही पहली तमिल फिल्म 'एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड' का निर्माण कर लिया गया है। साथ ही, इसका मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के नाम और कास्ट का भी खुलासा कर दिया है।
खास बात यह है कि धोनी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तमिल सिनेमा को चुना है। उनकी कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली पहली तमिल फिल्म का जो पोस्टर रिलीज हुआ है, वह एक एनिमेटेड पोस्टर है। फिल्म का डायरेक्शन रमेश थमिलमानी ने किया है। यह रमेश की पहली फिल्म है। इस प्रॉडक्शन हाउस का काम उनकी पत्नी साक्षी धोनी देख रही हैं।
We're super excited to share, Dhoni Entertainment's first production titled #LGM - #LetsGetMarried!
— Dhoni Entertainment Pvt Ltd (@DhoniLtd) January 27, 2023
Title look motion poster out now! @msdhoni @SaakshiSRawat @iamharishkalyan @i__ivana_ @HasijaVikas @Ramesharchi @o_viswajith @PradeepERagav pic.twitter.com/uG43T0dIfl
एमएस धोनी के प्रॉडक्शन में बन रही इस फिल्म में तमिल सिनेमा के फेमस एक्टर्स नजर आने वाले हैं। धोनी की फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, नादिया और योगी बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एमएस धोनी की पहली फिल्म का पोस्टर सामने आते ही फैंस काफी खुश हैं और धोनी को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट की शुरुआत 25 जनवरी, 2019 को की थी। उनके इस प्रॉडक्शन हाउस ने अब तक तीन शॉर्ट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें रोर ऑफ द लॉइन, बिलेज टु ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसी फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: पठान देखने के लिए कहीं हो रही मार तो कहीं फैंस टिकट के लिए 10 हजार देने को तैयार, देखें वायरल वीडियो