फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Shah Rukh Khan Crazy Fan willing to pay 10 thousand for movie ticket after houseful shows see video

Pathaan: पठान देखने के लिए कहीं हो रही मार तो कहीं फैंस टिकट के लिए 10 हजार देने को तैयार, देखें वायरल वीडियो

Fri, 27 Jan 2023 03:14 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 27 Jan 2023 03:14 PM IST
सार

‘पठान’ की रिलीज का आज तीसरा दिन है और यह अभी ही 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। ऐसे में फिल्म के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं और फैंस को टिकट मिलने में मुश्किल हो रही है। वहीं, अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस 10 हजार देकर फिल्म देखने को तैयार है।

विज्ञापन
Pathaan Shah Rukh Khan Crazy Fan willing to pay 10 thousand for movie ticket after houseful shows see video
बड़वानी में पठान का विरोध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पहले ही दिन से अपना जलवा दिखा रही है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और ऐसे में किसी भी कीमत पर फिल्म देखने को तैयार हैं। 'पठान' के शोज हाउसफुल जा रहे हैं, जिसे देख साफ पता लग रहा है कि किंग खान का कमबैक बॉलीवुड के लिए रामबाण साबित हुआ है। वहीं, फिल्म को लेकर फैंस में इतना क्रेज है कि वह 10 हजार रुपये देकर भी इसे देखने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

Pathaan Shah Rukh Khan Crazy Fan willing to pay 10 thousand for movie ticket after houseful shows see video
फिल्म पठान - फोटो : social media

‘पठान’ की रिलीज का आज तीसरा दिन है और यह दो दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और यह अभी ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में फिल्म के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं और फैंस को टिकट मिलने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन फिल्म देखने के लिए 10 हजार रुपये देने के लिए तैयार है।

Pathaan: कोटा में ‘पठान’ को लेकर जमकर हुआ बवाल, हाउसफुल होने के बावजूद बेचा टिकट तो सिनेमाघरों में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan Shah Rukh Khan Crazy Fan willing to pay 10 thousand for movie ticket after houseful shows see video
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शाहरुख खान के फैंस फिल्म की टिकट न मिलने से निराश है। साथ ही वह फिल्म का विरोध करने पर भी आपत्ति जता रहे हैं। इसके बाद एक फैन मीडिया वालों से एक अनोखी रिक्वेस्ट करते हुए कहता है, ‘हमें टिकट नहीं मिल पा रहा है। आप लोग अलग-अलग मीडिया चैनल से हो, अगर आपको टिकट मिले तो दे दो। मैं दस हजार देने के लिए भी तैयार हूं। मुझे टिकट दिला दो, मैं चला जाऊंगा।’ जब उससे सवाल पूछा जाता है कि फिल्म के लिए इतना पैसे दोगे, तो वह कहता है, ‘हां चलेगा।’

Jacqueline Fernandez: विदेश जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, दिल्ली की अदालत ने दी इजाजत


विज्ञापन

Pathaan Shah Rukh Khan Crazy Fan willing to pay 10 thousand for movie ticket after houseful shows see video
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' को एक ओर जहां विरोध का सामना करना पड़ रहा है, तो दूसरी ओर फैंस की दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

Pathaan: कश्मीर में भी ‘पठान’ की सुनामी, 32 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, थिएटर के बाहर लगे हाउसफुल के बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed