{"_id":"65526a3e1de2d7c56109817c","slug":"mousumi-nayak-odia-actress-arrested-for-misbehaving-blackmailing-woman-writer-know-full-details-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mousumi Nayak: उड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक गिरफ्तार, पूछताछ में लेखिका को ब्लैकमेल करने का स्वीकारा आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mousumi Nayak: उड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक गिरफ्तार, पूछताछ में लेखिका को ब्लैकमेल करने का स्वीकारा आरोप
Tue, 14 Nov 2023 12:27 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:27 AM IST
सार
भुवनेश्वर के डीसीपी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर में इन्फोसिटी पुलिस ने लेखक की शिकायत के आधार पर 39 वर्षीय अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मौसमी नायक
- फोटो : social media
विस्तार
उड़िया फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उड़िया एक्ट्रेस मौसमी नायक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। ओडिशा पुलिस ने सोमवार को उड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक को एक युवा महिला लेखिका को ब्लैकमेल करने और उसकी सार्वजनिक छवि को बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं उन पर बनस्मिता पति के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
लेखिका की शिकायत पर गिरफ्त में अभिनेत्री
भुवनेश्वर के डीसीपी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर में इन्फोसिटी पुलिस ने लेखक की शिकायत के आधार पर 39 वर्षीय अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मौसमी नायक ने पहले इन्फोसिटी पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि लेखिका उसके 5.08 लाख रुपये चुकाने में विफल रही है। इसके बाद, अभिनेत्री ने दोनों पक्षों के आश्वासन के साथ एक समझौता याचिका पर हस्ताक्षर करने के बाद अपनी शिकायत वापस ले ली थी।
विज्ञापन
CM Pinarayi Vijayan: राष्ट्रीय स्तर पर केरल को किया जा रहा बदनाम, प्रोपेगेंडा फिल्मों पर सीएम विजयन का तंज
विज्ञापन
दी जान से मारने की धमकी
पुलिस ने कहा कि लेखिका ने अभिनेत्री को पैसे भी लौटा दिए थे और मौसमी ने विश्वास दिलाया था कि वह लेखिका की छवि खराब करने के लिए कोई कदम नहीं उठाएंगी। हालांकि, अपने पैसे वापस मिलने के बाद भी, अभिनेत्री ने मीडिया के सामने लेखिका और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बयान दिए और बनास्मिता पति के खिलाफ चंदका पुलिस स्टेशन में झूठा मामला भी दर्ज कराया। बयान में कहा गया है कि मौसमी नायक ने कथित तौर पर लेखिका और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी वाले संदेश भी भेजे थे।
Bigg Boss 17: बिग बॉस में खानजादी पर भड़कने के लिए सलमान खान से खफा हुए नेटिजन्स, अभिनेता को जमकर किया ट्रोल
इन आरोपों में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री
पूछताछ के दौरान, अभिनेत्री ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को भय में डालना), 294 (किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
Saba-Hrithik: ऋतिक-सबा ने परिवार संग मनाई दिवाली, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए लवबर्ड्स
