Monday Flashback: जब रेखा ने अरुणा ईरानी से छीना था 'मंगलसूत्र', क्या आपको पता है यह किस्सा
अभिनेत्री अरुणा ईरानी फिल्म 'मंगलसूत्र' (1981) में काम कर रही थीं। लेकिन, एक दिन अचानक उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणा ईरानी बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। यूं तो अधिकांश फिल्मों में वह साइड रोल में ही नजर आई हैं, मगर उनके निभाए किरदार दर्शकों की यादों में रच-बस गए। एक्ट्रेस ने कॉमेडी से लेकर नेगेटिव रोल तक बड़ी संजीदगी से अदा किए हैं। अरुणा ईरानी हमेशा लीड एक्ट्रेस के साथ ही नजर आईं। उन्होंने अपने करियर में ऐसा दौर भी देखा, जब उन्हें अक्सर फिल्मों में रिप्लेस कर दिया जाता था। एक बार तो मशहूर एक्ट्रेस रेखा की वजह से अरुणा ईरानी को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। आज मंडे फ्लैशबैक में आइए जानते हैं वह किस्सा...
अभिनेत्री अरुणा ईरानी फिल्म 'मंगलसूत्र' (1981) में काम कर रही थीं। लेकिन, एक दिन अचानक उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया गया। इस फिल्म में रेखा लीड रोल अदा कर रही थीं। एक बातचीत के दौरान खुद अरुणा ईरानी ने इस बात का जिक्र किया कि रेखा उनकी बहुत अच्छी दोस्त थीं, फिर भी उन्होंने फिल्म से उन्हें निकलवा दिया। रेखा के कहने पर ही मेकर्स ने फिल्म से अरुणा ईरानी की छुट्टी की थी।
Kartik Aaryan: कार्तिक का चालान काटने के बाद मुंबई पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, लिखा- डोंट डू द 'भूल'
अरुणा ईरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान उस वाकये का जिक्र करते हुए बताया था, 'रेखा मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं। फिल्म में मैं पहली पत्नी का रोल निभा रही थी जो कि मर चुकी है और मरने के बाद एक भूत बन जाती है, जबकि रेखा दूसरी पत्नी के रोल में थीं। मगर मैं ये रोल निभा न सकी मुझे रेखा ने बाहर करवा दिया।' अरुणा ने आगे बताया कि जब उन्होंने मेकर्स से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा, 'सच बताऊं तो रेखा जी नहीं चाहतीं कि आप इस फिल्म में काम करें।'
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में फंसी काम करने वाली लड़की, रो-रोकर सुनाई आपबीती
कुछ समय बाद अरुणा ईरानी जब एक अन्य फिल्म के सेट पर रेखा से मिलीं तो उन्होंने इस बारे में सवाल किया। इस पर रेखा ने यह बात कुबूल की कि उन्होंने अरुणा को फिल्म से बाहर निकलवाया। रेखा ने इसके पीछे की वजह बताते हुए अरुणा ईरानी से कहा था, 'देखो अरुणा वो फिल्म ऐसी थी कि अगर उसमें जरा भी परफॉर्मेंस बदल जाती तो मैं एक विलन के रूप में नजर आती, इसलिए मैं नहीं चाहती थी कि तुम इस फिल्म में काम करो।' अरुणा ईरानी ने रेखा से कहा कि 'तुम मुझे फोन कर सकती थीं, इस बारे में बात कर सकती थीं।' इस पर रेखा ने अरुणा से माफी मांगी थी।
Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना