फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Police shares Kartik Car Photo on Twitter says Do not do Bhool that Shehzadaas can flout traffic rules

Kartik Aaryan: कार्तिक का चालान काटने के बाद मुंबई पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, लिखा- डोंट डू द 'भूल'

Sun, 19 Feb 2023 04:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Feb 2023 04:12 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन की फिल्मों के नाम की तर्ज पर एक मजेदार ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Mumbai Police shares Kartik Car Photo on Twitter says Do not do Bhool that Shehzadaas can flout traffic rules
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज डे पर कार्तिक अपने माता-पिता के साथ बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। वहां से लौटते हुए मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन का चालान काट दिया। दरअसल, कार्तिक आर्यन के ड्राइवर ने कार को नो पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया था। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने कार्तिक की कार का फोटो बाकायदा ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन

Aditi Rao Hydari: सिद्धार्थ के प्यार की गिरफ्त में हैं अदिति! डेटिंग की खबरों पर पूछा सवाल तो दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने हाल ही में ट्वीट कर लिखा, 'प्रॉब्लम? प्रॉब्लम यह थी कि कार गलत साइड पार्क की गई थी! 'शहजादे' ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं, यह सोचकर 'भूल' मत करिए। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने हैशटैग के साथ लिखा है, 'रूल्स आजकल एंड फॉरएवर।' मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन की फिल्मों की तर्ज पर मजेदार तरीके से संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई पुलिस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के खूब दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह क्या फिल्म का प्रमोशन है?' हालांकि, कार्तिक के कुछ फैंस पुलिस पर गुस्सा भी निकालते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'अगर किसी नेता की गाड़ी होती तब भी क्या ऐसे चालान काटा जाता?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ लोग प्राइवेट वाहनों पर पुलिस की नेम प्लेट लगाते हैं, उसका क्या?'
Bollywood: फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, सादगी देख फैंस हुए दीवाने

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' की बात करें तो यह अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7 करोड़ रुपये रहा। बता दें कि कार्तिक के अलावा इस फिल्म में कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे सितारे नजर आए हैं।
Pathaan Collection: 'बाहुबली 2' पर भारी पड़ा 'बादशाह' का दांव, प्रभास की फिल्म को पछाड़ पठान ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed