फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui House Keeper Sapna Crying As She Trapped in Actors Dubai House and Want come back to india

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में फंसी काम करने वाली लड़की, रो-रोकर सुनाई आपबीती

Sun, 19 Feb 2023 04:42 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 04:42 PM IST
सार

वीडियो साझा करते हुए सपना ने नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में फंसे होने की जानकारी दी है। इस वीडियो में सपना रोती हुई दिखाई दे रही हैं और उसी दौरान उसने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही उसने वहां से छुड़वाने की भी बात की है। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui House Keeper Sapna Crying As She Trapped in Actors Dubai House and Want come back to india
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिनों नवाजुद्दीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इन दिनों अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें बेसिक जरूरत का सामान उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। वहीं अब हाल ही में नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में काम करने वाली लड़की सपना को लेकर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि माजरा क्या है- 

आलिया के वकील ने साझा किया वीडियो
यह वीडियो नवाजुद्दीन की पत्नी के वकील रिजवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही वकील ने एक लंबा-चौड़ा स्टेटमेंट भी जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि नवाज ने सपना की हायरिंग गलत तरीके से करवाई। वकील का दावा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दुबई के रिकॉर्ड में सपना को एक अज्ञात कंपनी में सेल्स मैनेजर की नौकरी पर कार्यरत बताया। जबकि असल में एक्टर ने सपना को अपने बच्चों की देखरेख के लिए रखा था। कुछ समय पहले आलिया सिद्दीकी तो बच्चों के साथ भारत वापस लौट आईं, लेकिन नौकरानी सपना वहीं रह गईं।

विज्ञापन


नवाजुद्दीन के घर में फंसी काम करने वाली लड़की
दरअसल, वीडियो साझा करते हुए सपना ने नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में फंसे होने की जानकारी दी है। इस वीडियो में सपना रोती हुई दिखाई दे रही हैं और उन्होंने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। सपना वीडियो में रोते हुए अपील कर रही है कि उनको वहां से छुड़ाया जाए। सपना ने कहा, 'मैं नवाजुद्दीन सर के घर पर काम करती हूं। मैडम के जाने के बाद सर ने वीजा लगाकर दिया था, जिसका पैसा वह मेरी सैलरी से काट रहे हैं। जिसके कारण मुझे बहुत दिक्कत हो रही है। मुझे दो महीनों से सैलरी नहीं मिली है, मेरे पास एक भी पैसे ने नहीं है। मुझे अपने घर जाना है प्लीज मेरी मदद कीजिए'। जिसके बाद इस वीडियो को नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। रिजवान ने दुबई में फंसी सपना को छुड़वाने के लिए भारत सरकार से मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

ब्लैक एंड व्हाइट पहन बॉसी लुक में कहर ढातीं हुमा कुरैशी

मां मेहरूनिसा और आलिया के बीच हुआ था विवाद
आपको बता दें कि साल 2021 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया और बच्चे दुबई चले गए थे। हालांकि जनवरी में आलिया भारत वापस लौट आई थी। उसके बाद से आलिया नवाजुद्दीन के घर में रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं। यहां तक कि कुछ दिनों पहले नवाजुद्दीन की मां मेहरूनिसा और पत्नी आलिया के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। जिसके कारण मामला पुलिस तक पहुंच गया था। 

Pathaan Collection: 'बाहुबली 2' पर भारी पड़ा 'बादशाह' का दांव, प्रभास की फिल्म को पछाड़ पठान ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed