फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Monday Flashback: When Jaya Bachchan colored Rekha on Holi Festival in yash raj films Silsila Movie

Monday Flashback: जब होली पर जया बच्चन ने रेखा को लगाया था रंग, कहा था-आपके चेहरे पर खिल उठा है गुलाल

Mon, 06 Mar 2023 07:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Mar 2023 07:42 PM IST
सार

रेखा और जया बच्चन के बीच दूरियों की वजह सब जानते हैं। ऐसे में कोई भी यकीन नहीं करेगा कि दोनों साथ में होली मना सकते हैं।

विज्ञापन
Monday Flashback: When Jaya Bachchan colored Rekha on Holi Festival in yash raj films Silsila Movie
रेखा-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रंगों का त्योहार होली आ गया है। आम लोगों में इस त्योहार का जितना उल्लास होता है, वैसा ही नजारा बॉलीवुड में भी देखने को मिलता है। फिल्मी सितारे भी होली के रंग में रंग जाते हैं। स्टार्स अक्सर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते नजर आते हैं। ऐसा ही रंग एक बार जया बच्चन ने अभिनेत्री रेखा को लगाया था! हर होली पर इसका वीडियो भी खूब वायरल होता है। अब सवाल यह है कि क्या वाकई जया बच्चन ने रेखा को रंग लगाकर होली की मुबारकबाद दी थी। तो....बता दें कि इसमें भी एक मजेदार ट्विस्ट है। आइए जानते हैं

विज्ञापन

रियल लाइफ से नहीं कनेक्शन
रेखा और जया बच्चन के बीच 36 का आंकड़ा रहता है और इसकी वजह भी सब जानते हैं। ऐसे में कोई भी इस बात पर तुरंत यकीन नहीं करेगा कि रेखा और जया बच्चन साथ में होली मना सकते हैं। आपको बता दें कि कई वर्षों से हर होली पर वायरल होने वाले इस वीडियो का दोनों एक्ट्रेस की रियल लाइफ से कोई कनेक्शन नहीं है। यह दरअसल, 'सिलसिला' फिल्म का सीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में दिखाया गया उलझन भरा रिश्ता
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जया-रेखा और अमिताभ बच्चन, तीनों अहम रोल में नजर आए। इनके अलावा शशि कपूर, संजीव कुमार और कुलभूषण खरबंदा जैसे सितारों भी फिल्म में नजर आए थे। उस समय इस फिल्म की काफी चर्चा हुई थी। यह फिल्म एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर पर आधारित थी। फिल्म में अमिताभ-रेखा और जया के रिश्ते में उलझन को बखूबी दिखाया गया था। यह सीन भी इसी फिल्म का है, जब जया बच्चन रेखा के गालों पर रंग लगाते हुए कहती हैं, 'पहली होली की बहुत बधाई! आपके चेहरे पर गुलाल कितना खिल उठा है।'

विज्ञापन

होली का गाना है सुपरहिट
फिल्म 'सिलसिला' का गाना 'रंग बरसे' भी होली के सबसे मशहूर गानों में से एक है। इस गाने को अमिताभ बच्चन ने गाया था। यह फिल्म अमिताभ-रेखा-जया की साथ में आखिरी फिल्म थी। कहा यह भी जाता है कि जिस वक्त 'सिलसिला' बनाई जा रही थी, उस वक्त रियल लाइफ में भी अमिताभ बच्चन, जया और रेखा के आपसी रिश्तों में कश्मकश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed