{"_id":"7f434c4293c0d0ca67d99a8dbda76301","slug":"mona-loves-vidhut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील एसएमएस नहीं कर पाया इस प्रेमी जोड़े को जुदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अश्लील एसएमएस नहीं कर पाया इस प्रेमी जोड़े को जुदा
अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 14 Mar 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार की कीमत वही समझ सकता है, जिसे प्यार खोने के बाद वापस मिल जाए। यह बात मोना सिंह उर्फ छोटे पर्दे की ‘जस्सी’ से बेहतर कौन समझ सकता है। मोना का फिल्म ऐक्टर विद्युत जमवाल के साथ प्यार किसी से छुपा नहीं था और स्थिति शादी तक जा पहुंची थी।
विज्ञापन
दोनों की पहली मुलाकात 2011 में हुई थी और पहली ही नजर में वे एक-दूसरे को भा गए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था कि मार्च 2013 में मोना सिंह का एक ऐसा एमएमएस आ गया जिसने उनके रिश्ते में दरार ला दी। यह एमएमएस पूरी दुनिया ने देखा और दोनों के संबंध टूट गए।
विज्ञापन
यहां तक कि जब विद्युत की फिल्म ‘कमांडो’ रिलीज हुई, मोना उसके प्रीमियर पर भी नहीं पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने कहा कि यह एमएमएस नकली है और किसी ने मोना को बदनाम करने के लिए बनाया है।
विज्ञापन
खैर, वक्त के साथ सारी बाते पुरानी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ मोना और विद्युल के रिश्ते में आई खटास का भी हुआ है। खबर है कि दोनों अब एक साल के बाद एक बार फिर से साथ हैं और पुराना प्यार नई ऊंचाइयां छू रहा है।
हाल में दोनों को मुंबई के एक शानदार होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा गया है। उनके नजदीकियों की मानें तो एमएमएस वाले मुद्दे पर मोना और विद्युत के बीच बातचीत हो चुकी है।
दोनों का मानना है कि जो बीत चुका है उस लेकर आगे परेशान होने का कोई मतलब नहीं है। उसमें ऐसा कुछ नहीं है जिसे लेकर रिश्ता ही तोड़ दिया जाए।
दोनों के करीबी दोस्तों के अनुसार विद्युत और मोना एमएमएस कांड को भूल कर एक बार फिर से जीवन के सफर पर आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में विद्युत और मोना सिंह ने मीडिया में कोई टिप्पणी नहीं की है।