फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   100 Years Of Mohammed Rafi: Veteran Singer Sang Songs For These Actors Dev Anand to Shammi Kapoor Dilip Kumar

Mohd Rafi Birth Centenary: किन बड़े सितारों की आवाज बने रफी साहब? कपूर खानदान के इस सितारे के लिए गाए 190 गाने

Tue, 24 Dec 2024 03:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Dec 2024 03:00 PM IST
सार

Mohd Rafi Birth Centenary: आज मंगलवार 24 दिसंबर को दिग्गज गायक मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती है। सिनेमा में वे कई चर्चित सितारों की आवाज बने। चलिए जानते हैं...

विज्ञापन
100 Years Of Mohammed Rafi: Veteran Singer Sang Songs For These Actors Dev Anand to Shammi Kapoor Dilip Kumar
मोहम्मद रफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज गायक मोहम्मद रफी आज हमारे बीच होते तो 100 वर्ष के हो गए होते। सुरीली आवाज के सरताज गायक आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज की खनक खूब जोर से गूंज रही है। संगीत प्रेमियों के लिए उनके गाने सुकून हैं। उन्होंने भजन, गजल, कव्वाली से लेकर देशभक्ति गीन और फिल्मी गानों तक, हर तरह के गीत बड़ी खूबसूरती से गाए। फिल्म जगत में वे कई बड़े कलाकारों की आवाज बने। चलिए जानते हैं, किसके लिए उन्होंने कितने गाने गाए...

विज्ञापन

सैलून से शुरू हुआ सफर
मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर 1924 को अमृतसर के छोटे गांव कोटला सुल्तानपुर में हुआ। सुरीला कंठ उन्हें कुदरत से उपहार में मिला। कहा जाता है कि वे खुदा की आवाज थे। गायकी का सफर नाई की दुकान से शुरू हुआ और फिर मंचों से होता हुआ फिल्मी गलियारों तक पहुंच सारी दुनिया में फैल गया। दरअसल, रफी साहब के बड़े भाई सलून चलाया करते थे। मोहम्मद रफी की पढ़ाई में कोई रूचि नहीं थी। ऐसे में उनके पिताजी ने उन्हें बड़े भाई के साथ सलून में काम सीखने के लिए भेज दिया था। बाल काटते हुए रफी साहब गुनगुनाते। इस दौरान उनके बड़े भाई ने उनकी इस प्रतिभा पर गौर किया और उन्हें संगीत की दुनिया में आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज गायको को दी आवाज
रफी साहब को गायिकी की प्रेरणा एक फकीर से मिला करती थी। वे उसके साथ गाना गाते। रफी साहब ने अपने करियर में पांच हजार से ज्यादा गाने गाए। उन्होंने हिंदी के अलावा अन्य क्षेत्री भाषाओं में भी गानो गाए। कई बड़े सितारों की आवाज बनकर छा गए। रफी के साले मोहम्मद हमीद ने रफी साहब की मुलाकात नौशाद अली से करवाई। इसके बाद उन्हें ‘हिंदुस्तान के हम हैं, हिंदुस्तान हमारा’ की कुछ लाइने गाने का मौका मिला। यह गाना 1944 में आई फिल्म 'पहले आप' का था। मोहम्मद रफी ने देव आनंद से लेकर राजेंद्र कुमार, राज कपूर, शम्मी कपूर, दिलीप कुमार तक तमाम दिग्गज कलाकारों को सुर दिए।
Mohd Rafi Birth Centenary: सुर लगाने के साथ अभिनय में आजमाया हाथ, आखिरी दिन भी गायकी के नाम कर गए मोहम्मद रफी

विज्ञापन

कपूर परिवार के इस सितारे के लिए गाए सबसे ज्यादा गाने 
रफी साहब ने सबसे ज्यादा गाने किस कलाकार के लिए गाए? इसका जवाब देते हुए लोगों के दिमाग में दिलीप कुमार या देव आनंद का नाम आ सकता है। लेकिन, जवाब है शम्मी कपूर। रफी साहब ने शम्मी कपूर के लिए 190 गाने गाए। मोहम्मद रफी और शम्मी कपूर बहुत गहरे दोस्त थे। एक बार तो शम्मी कपूर ने उनके सामने शर्त ही रख दी थी। गाना था ‘दिल के झरोखे में’, जो शम्मी कपूर पर फिल्माया गया। उसके लिए शम्मी जी ने रफी के सामने शर्त रखी और रफी साहब को कहा कि वे अगर एक सांस में वो इस गाने का मुखड़ा और अंतरा गा लेंगे तो उनके तारीफों के पुल बंध जाएंगे। ये गाना मुश्किल था, लेकिन जब रफी ने इसकी रिकॉर्डिंग की तो हर कोई हैरान रह गया। रफी ने इस गाने को एक टेक में रिकॉर्ड किया।
100 Years of Rafi: रफी का गाना सुनकर रो पड़ते थे ये गायक, छह महीने तक यह देखकर परेशान रहा चायवाला

दिलीप कुमार टॉप 10 में किस नंबर पर?
मोहम्मद रफी ने शशि कपूर के लिए 100 गानों में आवाज दी। सुपरस्टार देव आनन्द के लिए 77 गाने और दिलीप कुमार के लिए 47 गाने गाए। वहीं, सिंगर जानी वाकर के लिए कुल 129 गाने गाए। कपूर खानदार से निकले कई सितारों की आवाज मोहम्मद रफी बने। एक वक्त पर उन्हें राज कपूर की आवाज माना गया। सुजाता देव की किताब 'मोहम्मद रफी: द गोल्डन वॉयस ऑफ द सिल्वर स्क्रीन' में दिए आंकड़ों के मुताबिक लोगों को लग सकता है कि रफी साहब ने दिलीप कुमार के लिए सबसे ज्यादा गीत गाए। लेकिन दिलीप कुमार टॉप-10 की इस लिस्ट में सबसे आखिरी हैं। किताब के मुताबिक, मोहम्मद रफी ने सबसे अधिक 190 गाने शम्मी कपूर के लिए गाए। इनमें 'दीवाना हुआ बादल' से लेकर 'ये चांद सा रोशन चेहरा' और 'बदन पे सितारे' जैसे गीत शामिल हैं। किताब के मुताबिक शम्मी कपूर के बाद रफी साहब ने जिस एक्टर के लिए सबसे अधिक गाने गाए वो जॉन वॉकर हैं। उन्होंने राजेंद्र कुमार के लिए 112 गाने गाए। धर्मेंद्र के लिए 109 और देव आनंद के लिए 100 गीत गाए थे। इसके अलावा उन्होंने जितेंद्र, महमूद हैं के लिए भी गाने गाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed