फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mithun chakraborty a versatile actor and producer

बर्थडे स्पेशलः गरीबों के अमिताभ यूं ही नहीं कहे गए मिथुन चक्रवर्ती

Sun, 16 Jun 2013 11:55 AM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Jun 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
mithun chakraborty a versatile actor and producer

62 साल के हो चुके मिथुन चक्रवर्ती की खासियत उनकी वर्सेटाइल ऐक्टिंग है। हीरो जैसा चेहरा-मोहरा न होने के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती ने हर उस भूमिका को निभाया जो किसी भी कलाकार के लिए सपने जैसी होती है।

विज्ञापन


मिथुन चक्रवर्ती ने ‘मृगया’ से लेकर ‘ओएमजी’ तक हर फ़िल्म में अपनी एक छाप छोड़ी। यानि मिथुन स्टाईल। कई सुपरस्टार के बीच भी काम करके मिथुन चक्रवर्ती यह एहसास कराते रहे कि कुछ भूमिकाएं सिर्फ वही कर सकते हैं।
विज्ञापन


अस्सी के शुरुआती दशक में पारिवारिक फिल्में करने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी फिल्म स्टाईल बदली। इसी दशक के बीतते-बीतते जब इंडस्ट्री मारधाड़ और हिंसा से भरी फिल्मों की ओर चल पड़ी तो मिथुन चक्रवर्ती ऐसी फिल्मों के बड़े हीरो बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वन मैन आर्मी की तरह एक्‍शन फिल्में करते। 90 के बाद मिथुन ने एक नयी परंपरा शुरू की। मिथुन के बारे कहा जाता है कि मिथुन एकमात्र ऐसे प्रोड्यूसर थे जिन्होंने फिल्म प्रक्रिया से जुड़े कई लोगों को नौकरी पर रखा था।

वह निर्देशक से लेकर कैमरामन से प्रति फिल्म का नहीं बल्कि एक साल का करार करते। एक साल में उनके बैनर से कई फिल्में बनकर आ जातीं। इन फिल्मों के हीरो मिथुन रहते और बाकी की स्टारकास्ट बिल्कुल नयी।  

उनके बैनर में बनने वाली यह सभी फिल्में लार्जर दैन लाइफ की कैटेगरी में थीं। इन फिल्मों में मिथुन ऐसा अजीबो-गरीब एक्‍शन करते जो सही तो नहीं लगता लेकिन दर्शकों का उसमें खूब मनोरंजन होता।

छोटे शहरों और कस्बों में मिथुन चक्रवर्ती प्रिय हीरो बनकर निकले। ऐसा हीरो जो 70 के दशक का अमिताभ बच्चन था। मिथुन चक्रवर्ती को गरीबों का अमिताभ बच्चन भी कहा गया। सिनेमा हाल में सबसे आगे वाली कुर्सियों में बैठने वाले दर्शकों के लिए मिथुन से बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं था।

ये मिथुन की व्यावसायिक चतुराई थी कि इस बीच उन्होंने वो फ़िल्में भी हाथ से नहीं जानें दी जिनमें उन्हें साइड हीरो की भूमिका मिल रही थी लेकिन अभिनय का अवसर था। पुरानी वाली ‘अग्निपथ’ के नारियल वाले से लेकर ‘गुरु’ के संपादक तक हर फ़िल्म में उन्होंने अपनी भूमिका को यादगार ही बनाए रखा।


मिथुन चक्रवर्ती अभी भी सक्रिय हैं। 2012 में रिलीज हुई उनकी तीन फिल्में 'ओएमजी', 'खिलाड़ी 786' और 'हाउसफुल 2' सुपरहिट रहीं। 21 जून को मिथुन एक बार 'एनेमी' फिल्म से अपनी एक्‍शन इमेज की वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed