फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mira Rajput and Shahid kiss in unseen pics share cute moments with kids

सोशल मीडिया: मीरा राजपूत ने पूछा- मेरे दिमाग में क्या चल रहा है? यूजर्स ने दिए ऐसे जवाब

Sat, 02 Oct 2021 03:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 02 Oct 2021 03:42 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मीरा, शाहिद और उनके बच्चों की अनदेखी तस्वीरें है। इस वीडियो में मौजूद तस्वीरों के कोलाज में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें मीरा राजपूत, शाहिद कपूर को किस कर रही हैं।

विज्ञापन
Mira Rajput and Shahid kiss in unseen pics share cute moments with kids
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मीरा, शाहिद और उनके बच्चों की अनदेखी तस्वीरें है। इस वीडियो में मौजूद तस्वीरों के कोलाज में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें मीरा राजपूत, शाहिद कपूर को किस कर रही हैं। आपको बता दें कि मीरा राजपूत इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी और शाहिद की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। मीरा और शाहिद बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और बॉन्डिंग वाले कपल्स में से एक हैं। 

विज्ञापन


इस वीडियो को शेयर करते हुए मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा है कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है? मीरा राजपूत के इस वीडियो को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर 38 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और फैंस लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर्स ने उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जवाब दिया, आपके दिमाग में शाहिद, मीशा और जैन के बारे में चल रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो में मीशा और जैन भी दिख रहे हैं। इस वीडियो में शाहिद, मीरा और उनके बच्चों की ऐसी तस्वीरें हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गईं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन


 

बता दें कि मीरा राजपूत के पति शाहिद कपूर इस वक्त अपनी फिल्म जर्सी में व्यस्त हैं। यह तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक है जिसमें शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म यह 31 दिसंबर को रिलीज होगी। मीरा और शाहिद की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी।

मीरा राजपूत के इस वीडियो को फैंस ने जमकर प्यार दिया है। कई यूजर्स ने उनके परिवार के लिए दिल वाली इमोजी भी बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed