फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   milkha Singh charged Rs. 1 for 'bhaag milkha bhaag'

फिल्म के लिए सिर्फ एक रूपए लिए मिल्खा सिंह ने

Wed, 06 Feb 2013 10:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Feb 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
milkha Singh charged Rs. 1 for 'bhaag milkha bhaag'

मशहूर भारतीय धावक मिल्खा सिंह ने अपनी जीवनी पर फिल्म बनाने की अनुमति देने के बदले निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा से मात्र एक रुपया लिया। इस एक रुपये की खास बात यह कि एक रुपये का यह नोट सन् 1958 का है, जब मिल्खा ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वतंत्र भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन


इस साल जुलाई में प्रदर्शित हो रही धावक मिल्खा सिंह की जीवनी पर बनी फिल्म का शीर्षक 'भाग मिल्खा भाग' है। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।राकेश ओम प्रकाश मेहरा पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी राजीव टंडन ने एक बयान में कहा, "हम मिल्खाजी को उनके जीवन पर फिल्म बनाने की अनुमति देने के बदले कोई बहुमूल्य चीज देना चाहते थे। हम बहुत समय से ऐसी किसी चीज की खोज में थे। आखिरकार हमें वह एक रुपये का नोट मिला जो 1958 में छपा था।"
विज्ञापन


मिल्खा ने अपनी जीवनी पर फिल्म बनाने के लिए निर्माता ओम प्रकाश मेहरा से धन राशि की मांग नहीं की। वह इस बात से खुश हैं कि मेहरा उन पर फिल्म बना रहे हैं। टंडन ने कहा कि मिल्खा चाहते हैं उनकी जीवनी पर बनी फिल्म के माध्यम से देश के युवाओं को खेलों में देश के लिए मेडल जीतने की प्रेरणा मिले। धावक मिल्खा सिंह के एक करीबी सूत्र के मुताबिक 1958 का एक रुपये का यह नोट पाकर मिल्खा भावुक हो गए। यह उनके लिए एक कीमती याद की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed