{"_id":"ac1a3090-d0ff-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"milan-luthria-s-next-will-be-thriller-starring-emraan-hashmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलन और इमरान फिर साथ काम करेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिलन और इमरान फिर साथ काम करेंगे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर निर्देशक मिलन लुथरिया और इमरान हाशमीके बीच खिचड़ी पक रही है।
विज्ञापन
'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' और 'डर्टी पिक्चर' में साथ काम कर चुके इन दोनों हस्तियों के बीच दूरी तब बढ़ गई थी, जब मिलन ने इमरान को अपनी सीक्वल फिल्म में नहीं लिया।
बता दें कि 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन' में इमरान हाशमी की जगह इमरान खान को मौका मिला है।
लेकिन कहते हैं ना कि बॉलीवुड में ज्यादा दिनों तक न कोई दुश्मन रह पाता है और न ही दोस्त।
इधर मिलन ने एक नई स्क्रिप्ट तैयार कर ली, तो उन्होंने फौरन इमरान हाशमी को याद किया। दोनों के बीच काफी लंबी मीटिंग चली।
सूत्रों की मानें, तो मिलन की इस नई फिल्म का संबंध 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' से कतई नहीं है। यह एक गैंगस्टर फिल्म जरूर है, लेकिन यह किसी फिल्म की प्रीक्वल या सीक्वल नहीं।
विज्ञापन
खैर, अभी तो स्क्रिप्ट के स्तर पर ही काम आगे बढ़ा है। बाकी चीजें तो तय होना शेष हैं।