फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manoj Kumar to undergo surgery on his birthday

अपने जन्मदिन पर सर्जरी से गुजर रहे हैं मनोज कुमार

Wed, 24 Jul 2013 12:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
manoj Kumar to undergo surgery on his birthday

आज अभिनेता मनोज कुमार का जन्मदिन है। खास बात यह है कि अपने जन्मदिन पर मनोज कुमार एक मेजर सर्जरी से गुजर रहे हैं। बुधवार को उनके गॉल ब्लेडर का आपरेशन हुआ।

विज्ञापन


मनोज कुमार को पेट दर्द की शिकायत पर 17 जुलाई को मुंबई के कोकिलाबेन अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनका ऑपरेशन हुआ। दरअसल मनोज कुमार के गॉल ब्लैडर में पथरी है। संयोग की बात है कि आज ही उनका जन्मदिन भी है।
विज्ञापन


मनोज कुमार के बारे में खबर आई थी कि प्राण की मौत के बाद मनोज कुमार सदमे में हैं। वह किसी से मिलने-जुलने से बच रहे हैं। उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है। बाद में उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अभिनेता के साथ मनोज कुमार एक निर्माता-निर्देशक के रूप में भी पहचाने जाते रहे हैं। मनोज कुमार कई देशभक्ति फिल्मों के साथ जुड़े रहे। एक फिल्मकार के रूप में देशभक्त की उनकी इमेज इतनी पुख्ता थी कि उन्हें भारत कुमार भी कहा जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed