फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee Starrer Joram releasing in theatres on December 8, 2023

Joram: मनोज बाजपेयी की 'जोरम' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Wed, 08 Nov 2023 01:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 08 Nov 2023 01:15 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Starrer Joram releasing in theatres on December 8, 2023
फिल्म 'जोरम' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म 'जोरम' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार है। यह फिल्म कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाा चुकी है। अब मनोज बाजपेयी की यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने आज बुधवार को 'जोरम' की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। 

विज्ञापन

Divya Khosla Laadli: बड़े परदे की लाडली बनते ही बदली दिव्या खोसला की इमेज, हिंदी फिल्म जगत का बनीं नया संदर्भ
विज्ञापन


इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'जोरम'
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ है। ऐसे में आज बुधवार को फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा करते हुए फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। मनोज बाजपेयी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का एक मोशन वीडियो साझा करते हुए बताया कि 'जोरम' अगले महीने 8 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मनोज बाजपेयी के साथ यह कलाकार आएंगे नजर
फिल्म 'जोरम' बीते वर्षों से लगातार खबरों में छाई हुई है। अब तक कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित की जा चुकी इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से खूब सराहा गया है। फिल्म 'जोरम' को देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। मनोज बाजपेयी के अलावा इस फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।   

कौन है इंडस्ट्री का मिस्ट्री मैन 'ओरी'? हुआ खुलासा

इन अंतर्राष्ट्रीय समारोह में फिल्म ने लूटी वाहवाही
बता दें कि मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' ने जिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में वाहवाही लूटी है, उनमें सिडनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, बुसान फिल्म फेस्टिवल, एडिनबर्ग फिल्म समारोह और डरबन फिल्म फेस्टिवल जैसे कई बड़े कार्यक्रम के नाम शामिल हैं। इन जगहों पर फिल्म का प्रीमियर रखा गया था। जहां फिल्म को खूब सराहना मिली।  

Sushmita Sen: रोहमन शॉल संग दोबारा पैचअप करने पर ट्रोल हुईं सुष्मिता, लोग बोले- भगोड़ा ललित मोदी कहां गया?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed