फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee Ram Gopal Varma Reunite For Horror Comedy Film SRK Rani Mukerji Video Viral Read Trending News

Trending Today: रानी के साथ वीडियो बनाकर शाहरुख ने चौंकाया, जानें क्यों ट्रोल हुए सिद्धार्थ? पढ़ें टॉप न्यूज

Mon, 01 Sep 2025 08:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Sep 2025 08:19 PM IST
सार

Bollywood Trending News: आज सोमवार को रानी मुखर्जी और शाहरुख खान का एक वीडियो खूब वायरल हुआ है। इसमें दोनों डांस करते दिख रहे हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। आखिर क्यों? पढ़िए आज की ट्रेडिंग न्यूज रिपोर्ट में...

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Ram Gopal Varma Reunite For Horror Comedy Film SRK Rani Mukerji Video Viral Read Trending News
Trending News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया महीना और नया सप्ताह दोनों शुरू हुए हैं। आज सोमवार 01 सितंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी खूब गहमागहमी रही है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन से पहले उनकी आगामी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा आज सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर रहे। और क्या-क्या हुआ खास? पढ़िए 

विज्ञापन

Manoj Bajpayee Ram Gopal Varma Reunite For Horror Comedy Film SRK Rani Mukerji Video Viral Read Trending News
शाहरुख-रानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsrk

शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी के साथ वीडियो शेयर कर चौंकाया
बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने रानी को नेशनल अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि दोनों की अधूरी ख्वाहिश अब जाकर पूरी हुई है। इसी के साथ उन्होंने आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के गाने की भी झलक दिखाई। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ है। पोस्ट पर नेटिजन्स के कमेंट्स का सैलाब आ गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Shahrukh-Rani: रानी मुखर्जी के साथ वीडियो शेयर कर शाहरुख ने चौंकाया, लिखा- अधूरी ख्वाहिश पूरी हुई; फैंस खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

Manoj Bajpayee Ram Gopal Varma Reunite For Horror Comedy Film SRK Rani Mukerji Video Viral Read Trending News
मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

‘सत्या’ के बाद फिर साथ आ रहे मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा
फिल्म 'सत्या' के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। इस बार दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों के लिए लेकर आने की तैयारी में हैं। लगभग तीन दशक के बाद मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा की जोड़ी एक बार फिर एक साथ आ रही है। आगामी फिल्म का नाम ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ है। इसमें मनोज बाजपेयी के अलावा अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी जुड़ गई हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Manoj Bajpayee: ‘सत्या’ के बाद फिर साथ आ रहे मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा, हॉरर-कॉमेडी का लगाएंगे तड़का

विज्ञापन

Manoj Bajpayee Ram Gopal Varma Reunite For Horror Comedy Film SRK Rani Mukerji Video Viral Read Trending News
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

बुरी तरह ट्रोल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की हालिया रिलीज फिल्म 'परम सुंदरी' के सेट से एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेता हाथी को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सिद्धार्थ बुरी तरह से ट्रोल हो गए। वीडियो में अभिनेता एक हाथी को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ सेट पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए, लेकिन पानी पिलाने का उनका अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल नागवार गुजरा। मामला इस कदर बढ़ा कि सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Sidharth Malhotra: हाथी को पानी पिलाकर बुरी तरह ट्रोल हुए सिद्धार्थ, 'परम सुंदरी' के सेट से BTS हुआ वायरल

Manoj Bajpayee Ram Gopal Varma Reunite For Horror Comedy Film SRK Rani Mukerji Video Viral Read Trending News
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पवन कल्याण की आगामी फिल्म का पोस्टर रिलीज
साउथ फिल्मों के चर्चित एक्टर पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पोस्टर जारी किया गया है। यह पोस्टर उनके जन्मदिन से एक दिन पहले जारी किया गया है। इसमें बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में वह नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘स्टाइल के उस्ताद, बॉक्स ऑफिस के पावन स्टार पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ फैंस के लिए एक खुशी का मौका बनेगी।’ बता दें कि पवन कल्याण कल 02 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Pawan Kalyan: पवन कल्याण के बर्थ डे से पहले मेकर्स ने दिया तोहफा, ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पोस्टर जारी किया

Manoj Bajpayee Ram Gopal Varma Reunite For Horror Comedy Film SRK Rani Mukerji Video Viral Read Trending News
वरुण धवन और सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn

सोनू निगम के साथ वरुण ने किया ‘बिजुरिया’ गाने पर जोरदार डांस
वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया था, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब वरुण धवन ने लीजेंड्री सिंगर सोनू निगम के साथ उनके गाने ‘बिजुरिया’ पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। ‘बिजुरिया’ गीत वरुण की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का हिस्सा भी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Varun Dhawan: सोनू निगम के साथ वरुण ने किया ‘बिजुरिया’ गाने पर जोरदार डांस, बताया अपने बचपन का पसंदीदा गीत


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed