फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sidharth malhotra elephant water video viral controversy Actor gets trolled for this reason

Sidharth Malhotra: हाथी को पानी पिलाकर बुरी तरह ट्रोल हुए सिद्धार्थ, 'परम सुंदरी' के सेट से BTS हुआ वायरल

Mon, 01 Sep 2025 09:41 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 01 Sep 2025 09:41 AM IST
सार

Sidharth Malhotra Gets Trolled: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाल ही में परम सुंदरी के सेट से एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो हाथी को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सिद्धार्थ बुरी तरह से ट्रोल हो गए।

विज्ञापन
sidharth malhotra elephant water video viral controversy Actor gets trolled for this reason
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जान्हवी कपूर के साथ उनकी यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स भी पा रही है। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने उनके फैंस के बीच चर्चा और विवाद दोनों खड़े कर दिए। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


सिद्धार्थ ने हाथी को पिलाया पानी 
वीडियो में अभिनेता एक हाथी को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ सेट पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए, लेकिन पानी पिलाने का उनका अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल नागवार गुजरा। मामला इस कदर बढ़ा कि सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। देखने में तो वीडियो नॉर्मल ही लग रहा था लेकिन कुछ लोगों को पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




सिद्धार्थ क्यों हो गए ट्रोल?
वीडियो में अभिनेता हाथ में एक गिलास पकड़े हुए दिखाई देते हैं। पहले वो खुद उस गिलास से पानी पीते हैं और उसके बाद हाथी को वही पानी पिला देते हैं। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में 'चियर्स' कहते हुए हाथी को 'गुड गर्ल' भी बोलते हैं। बस इसी के बाद वो निशाने पर आ गए।

हाथी को पिलाया झूठा पानी
दरअसल भारत में हाथी को गणपति बप्पा का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि कई यूजर्स ने सिद्धार्थ के इस कदम को भगवान के प्रति अपमानजनक ठहराया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- 'हाथी गणपति का स्वरूप होता है, इसे जूठा पानी कैसे पिला सकते हो?' दूसरे ने गुस्से वाले इमोजी बनाते हुए टिप्पणी की-  'यह बिल्कुल गलत है, भगवान का अनादर है।' कई लोगों ने इसे 'अज्ञानता' बताया तो कुछ ने कहा कि एक बड़े स्टार होने के नाते उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। हालांकि कई फैंस ने उनका बचाव भी किया।

sidharth malhotra news

परम सुंदरी का कलेक्शन 
फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को वीकएंड पर दर्शकों का प्यार मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 10.45 करोड़ रुपये की कमाई की। 'परम सुंदरी' ने अब तक 26.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed