फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee And Ram Gopal Varma Reunite For Horror Comedy Film Police Station Me Bhoot After Satya

Manoj Bajpayee: ‘सत्या’ के बाद फिर साथ आ रहे मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा, हॉरर-कॉमेडी का लगाएंगे तड़का

Mon, 01 Sep 2025 01:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 01 Sep 2025 01:37 PM IST
सार

Manoj Bajpayee-Ram Gopal Varma New Movie: मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा की निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी अब एक बार फिर नई फिल्म लेकर आ रही है। इस बार ये जोड़ी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म के साथ वापस आ रही है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee And Ram Gopal Varma Reunite For Horror Comedy Film Police Station Me Bhoot After Satya
मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज बाजपेयी की ‘सत्या’ फिल्म तो आपको याद ही होगी। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बॉलीवुड की कल्ट फिल्म माना जाता है। अब लगभग तीन दशक के बाद एक बार फिर मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा की जोड़ी एक साथ आ रही है। हालांकि, इस बार दोनों की फिल्म का जॉनर एकदम अलग है।

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी के साथ जुड़ीं जेनेलिया डिसूजा
लंबे वक्त के बाद मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए फिर से एक साथ वापस आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा अब अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी जुड़ गई हैं। अब फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

फिल्म का पहला शेड्यूल हो चुका है पूरा
‘पुलिस स्टेशन में भूत’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला शेड्यूल भी पूरा हो गया है। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी के साथ राम गोपाल वर्मा का कहानी कहने का अलग ढंग इसे और भी खास बनाता है। इसके बाद दर्शक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हो रहे हैं। फिल्म का सार ये है कि जब हम डरते हैं तो पुलिस स्टेशन भागते हैं, लेकिन जब पुलिस डर जाए, तो वो कहां भागेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Jugnuma Trailer: रिलीज हुआ फिल्म 'जुगनुमा' का ट्रेलर, रहस्यमयी आग की खोज करते नजर आए मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की पाइपलाइन में इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘जुगनुमा’ भी है, इन दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुए हैं। वहीं मनोज बाजपेयी के लोकप्रिय शो ‘द फैमिली मैन’ के चौथे सीजन का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed