{"_id":"fb1c6f663f6373ce3be5d3d6770652da","slug":"manisha-slaps-his-director-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":" छेड़खानी पर मंच पर ही मारा निर्देशक को थप्पड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छेड़खानी पर मंच पर ही मारा निर्देशक को थप्पड़
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से कास्टिंग काउच जैसा मामला सामने आया है। राखी सावंत की एक दोस्त ने एक निर्देशक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
एक नई मॉडल मनीषा ने एक फिल्म निर्देशक को सरेआम मंच पर ही थप्पड़ मार दिया। बाद में उसने राखी सावंत के साथ मिलकर उस निर्देशक के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई है। मनीषा राखी सावंत की दोस्त बतायी जाती है उस कार्यक्रम में राखी सावंत भी मौजूद थीं।
ये घटना मुंबई में फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के म्यूजिक लॉन्च की है, जहां मॉडल बताई जा रही राखी की दोस्त ने फिल्म के निर्देशक सचींद्र शर्मा को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
इस मॉडल ने आरोप लगाया कि सचींद्र ने उन्हें रोल ऑफर करते हुए कहा था कि उन्हें ये रोल हासिल करने के लिए बहुत कुछ करना होगा। राखी की दोस्त ने निर्देशक पर सीधे कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
म्यूजिक लॉन्च के वक्त ये मॉडल अचानक स्टेज पर चढ़ गई और सचींद्र को थप्पड़ मार दिया। बहुत देर तक चले इस ड्रामे के बाद मॉडल राखी के साथ सांता क्रूज पुलिस स्टेशन जा पहुंची। उन्होंने सचींद्र के खिलाफ कास्टिंग काउच और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।