फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manish Malhotra film Vijay Varma Fatima Sana starrer Movie Gustaakh Ishq Teaser Release Directed by Vibhu Puri

Gustaakh Ishq: गुलजार के गीत और विशाल भारद्वाज का संगीत, विजय वर्मा-फातिमा की 'गुस्ताख इश्क' का टीजर रिलीज

Mon, 25 Aug 2025 05:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 25 Aug 2025 05:58 PM IST
सार

Gustaakh Ishq Teaser: डिजाइनर से प्रोड्यूसर बन चुके मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का आज सोमवार 25 अगस्त को टीजर रिलीज हो गया है। इसमें विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Manish Malhotra film Vijay Varma Fatima Sana starrer Movie Gustaakh Ishq Teaser Release Directed by Vibhu Puri
'गुस्ताख इश्क' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनीष मल्होत्रा अब प्रोड्यूसर बन गए हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' के बैनर तले बनी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का टीजर सामने आया है। इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। फिल्म का संगीत काफी दिलचस्प होने वाला है। इस फिल्म में गुलजार के गाने होंगे और विशाल भारद्वाज के संगीत से सजे होंगे।

विज्ञापन

Manish Malhotra film Vijay Varma Fatima Sana starrer Movie Gustaakh Ishq Teaser Release Directed by Vibhu Puri
'गुस्ताख इश्क' - फोटो : वीडियो ग्रैब

लव स्टोरी पर बनी है फिल्म
फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है। जारी किए गए टीजर में फातिमा और विजय वर्मा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। जैसा कि हर प्रेम कहानी में होता है, इनकी मोहब्बत में भी अड़चन आती है। टीजर में बैकग्राउंड में कुछ लाइनें चलती हैं, 'उदासी में हंसते हैं, खुश हों तो रोते हैं...ये मुसाफिर मोहब्बत के, बड़े अजीब होते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Manish Malhotra film Vijay Varma Fatima Sana starrer Movie Gustaakh Ishq Teaser Release Directed by Vibhu Puri
'गुस्ताख इश्क' - फोटो : इंस्टाग्राम

'ऊल जलूल इश्क' था फिल्म का नाम
टीजर के साथ कैप्शन लिखा है, 'कुछ पहले जैसा...'। इस फिल्म को मनीष मल्होत्रा और दानिश मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्देशन की कमान विभा पुरी ने संभाली है। विजय और फातिमा के अलावा इसमें नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी हैं। इस फिल्म का नाम पहले 'ऊल जलूल इश्क' रखा गया था। बाद में नाम बदलकर 'गुस्ताख इश्क' कर दिया गया।

Rise and Fall: 'भरोसा तो मेरा बहुत पहले टूट चुका था', अब रियलिटी शो पर नजर आएंगी धनश्री वर्मा; देखें ट्रेलर

विज्ञापन

जान्हवी बोलीं-, 'बहुत उम्दा'
यह फिल्म 25 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'गुस्ताख इश्क' के टीजर पर नेटिजन्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जान्हवी कपूर ने लिखा है, 'ये बहुत उम्दा है'। उर्मिला मातोंडकर ने भी हार्ट इमोजी बनाए हैं। पुलकित सम्राट ने लिखा है, 'जालिम टीजर' वहीं, यूजर्स लिख रहे हैं, 'यह बहुत दिल छूने वाली फिल्म लग रही है'। 

View this post on Instagram

A post shared by STAGE5 Production (@stage5production)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed