फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise & Fall Trailer Dhanashree Verma Participate In It Taunt Ex Husband Yuzvendra Chahal

Rise and Fall: 'भरोसा तो मेरा बहुत पहले टूट चुका था', अब रियलिटी शो में नजर आएंगी धनश्री वर्मा; देखें ट्रेलर

Mon, 25 Aug 2025 06:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 25 Aug 2025 06:01 PM IST
सार

Dhanashree Verma in Rise and Fall Trailer: ‘बिग बॉस 19’ के बाद एक और रियलिटी शो दर्शकों को देखने को मिलेगा जिसका कॉन्सेप्ट काफी हटकर है। ‘राइज एंड फॉल’ नाम के इस शो में धनश्री वर्मा भी नजर आएंगी। शो को अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। देखिए, इस शो के ट्रेलर में धनश्री ने किसे तंज कसा? और कौन-कौन इस शो में शामिल है।

विज्ञापन
Rise & Fall Trailer Dhanashree Verma Participate In It Taunt Ex Husband Yuzvendra Chahal
धनश्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस 19’ की चर्चा के बीच एक रियलिटी शो लाइमलाइट में है। ‘राइज एंड फॉल’ नाम का यह शो जल्द शुरू होगा। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और कोरियोग्राफर धनश्री भी नजर आईं। इस शो के ट्रेलर में वह धोखे और विश्वास टूटने की बात करती दिखाई दीं। 

विज्ञापन


धोखे की बात करती दिखीं धनश्री 
शो के ट्रेलर में अशनीर ग्रोवर नजर आते हैं, जो शो का कॉन्सेस्ट बताते हैं। इस बीच धनश्री नजर आती हैं, जो कहती हैं, ‘भरोसा तो मेरा बहुत पहले ही टूट चुका था।’ धनश्री के हाथ में क्रिकेट बॉल भी है। क्या इसके जरिए वह अपने एक्स हसबैंड और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर तंज कस रही हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)


क्या है रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट  
एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर शो ‘राइज एंड फॉल’ के ट्रेलर में इसका कॉन्सेप्ट बताते हैं। वह कहते हैं, ‘दोगले लोग तो बहुत देखे होंगे आपने। आपको एक दोगली दुनिया दिखाता हूं। 16 सेलिब्रिटी और दो हिस्सों में बंटा हुआ शो। ऊपर पेंटहाउस में रूलर करने ऐश और नीचे बेसमेंट में वर्कर्स पर टूटेगा सारा काम।’ इस तरह शो में दो दुनिया दिखाई जाएगी। वर्कर ऊपर वाली दुनिया में आना चाहगा और रूलर कभी भी नीचे वाली यानी बेसमेंट की दुनिया में नहीं जाना चाहेगा। लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को धोखा देकर ऐसा करेंगे और शो में बने रहेंगे। इस शो में धनश्री, अर्जुन बिजलानी, कॉमेडियन कीकू शारदा और कुब्रा सेठ के अलावा कई सेलिब्रिटी शामिल होंगे। 

ये खबर भी पढ़ें: Dhanashree: धनश्री को मिला सूर्यकुमार की पत्नी का साथ, देविशा ने उनके साहस को सराहा; सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

कब और कहां देख पाएंगे ये रियलिटी शो 
‘राइज एंड फॉल’ रियलिटी शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 6 सितंबर से दर्शकों को देखने को मिलेगा। शो के ट्रेलर को देखकर अर्जुन बिजलानी, धनश्री के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। सोशल मीडिया पर वह इस ट्रेलर पर रिएक्शन दे रहे हैं और अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को सपोर्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed