{"_id":"60f929121ccc25099f0cf292","slug":"malyalam-cinema-actor-kts-padannayil-passed-away-at-88","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयालम अभिनेता केटीएस पदन्नियल का निधन: कॉमेडी फिल्मों के लिए थे मशहूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलयालम अभिनेता केटीएस पदन्नियल का निधन: कॉमेडी फिल्मों के लिए थे मशहूर
Thu, 22 Jul 2021 01:45 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:45 PM IST
सार
- मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता केटीएस पद्दनियल का 88 वर्ष की उम्र में निधन
- कॉमेडी फिल्मों और हॉस्य किरदारों के लिए थे मशहूर
- केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और शिक्षा मेत्री वी शिवनकुट्टी ने जताया शोक
विज्ञापन
केटीएस पदन्नियल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता केटीएस पदन्नियल का गुरुवार 22 जुलाई को निधन हो गया। केटीएस 88 वर्ष के थे। उन्हें कॉमेडी फिल्मों और हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। केटीएस का निधन गुरुवार 22 जुलाई को सुबह कोच्चि के इंदिरा गांधी कोऑपरेटिव अस्पताल में हुआ। वो बढ़ती उम्र के कारण कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे थे। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती किया गया था जहां आज सुबह छह बजकर चार मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लगभग दो दशकों के अपने फिल्मी करियर में केटीएस पदन्नियल ने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया था।
विज्ञापन
नहीं रहे केटीएस पदन्नियल
उनके निधन से हर किसी को गहरा दुख पहुंचा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और शिक्षा मेत्री वी शिवनकुट्टी ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि केटीएस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी। 90 के दशक में वो मलयालम फिल्मों में सक्रिय हो गए थे। उनकी पहली फिल्म 'बावा चेटन बावा' थी जिसका निर्देशन राज सेनन ने किया था। उनके हास्य किरदारों को काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन