फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mallika sherawat nervous for bedroom scene

इन वजहों से बेडरूम सीन करने से घबराईं मल्लिका

Mon, 04 Feb 2013 03:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Feb 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
mallika sherawat nervous for bedroom scene

यह बात आपको सुनने में अजीब लग सकती है, पर है सही। जी हां, बॉलीवुड की सबसे बोल्ड नायिकाओं में शुमार मल्लिका शेरावत शर्माती भी हैं। किसी नायक से नहीं बल्कि अपनी मां के सामने बोल्ड सीन करने से शर्मा रहीं हैं।

विज्ञापन


इन दिनो मल्लिका शेरावत इंदौर मे भंवरी देवी पर बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वह इस फिल्म में भंवरी देवी का किरदार निभा रहीं हैं। इस फिल्म में कुछ गर्मागर्म सीन भी हैं। अब तक कई फिल्मों में बोल्ड और हॉट सीन दे चुकीं मल्लिका इन दृश्यों को करने में नर्वस हैं। इसकी दो बड़ी वजह हैं। पहली वजह हैं ओमपुरी और दूसरी वजह हैं उनकी मां।
विज्ञापन


मल्लिका का कहना है कि फिल्म में इंटिमेट सीन हैं। ओमपुरी जैसी सीनियर एक्टर के साथ यह सीन करना मेरे लिए वाकई चुनौतीपूर्ण होगा। मैं अभी से इन दृश्यों के लिए नर्वस हूं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद कर रही हूं कि सेट पर जब ये बोल्ड सीन शूट होने हों, तब वहां ज्यादा लोग मौजूद न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दृश्यों को शूट करने में नर्वस होने की दूसरी बड़ी वजह मल्लिका की मां हैं। मल्लिका शेरावती कहती हैं कि मेरी मां यहां मेरे साथ हैं। वह यहां 4-5 दिन तक रहने वाली हैं। मैं चाहती हूं कि मैं अपनी मां के सामने ऐसे दृश्य न करूं। सच में, मैं मां के सामने ऐसे सीन करने में असहज हो जाऊंगी। अब देखना यह है कि मल्लिका शेरावत की बेडरूम सीन को लेकर होने वाली घबराहट कब बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed