{"_id":"23b1eb04-ae67-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"mallika-sherawat-is-concerned-about-salman-s-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिका को सता रही है सलमान की शादी की फिक्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मल्लिका को सता रही है सलमान की शादी की फिक्र
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान की शादी की फिक्र करनेवालों की फेहरिस्त में एक और नाम शामिल हो गया और यह नाम कोई आम नाम नहीं बल्कि मल्लिका शेरावत हैं। जी हां, मल्लिका इन दिनों लाइफ ओके के नये शो मेरे ख्यालों की मल्लिका में नजर आनेवाली हैं, जिसमें वे अपने वर की तलाश करेंगी।
विज्ञापन
इसी शो के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सलमान खान को अब शादी कर लेनी चाहिए और अगर सलमान चाहें तो वह भी मल्लिका के इस शो में अपना नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कयास यह लग रहे हैं कि बोल्ड बयानों के लिए मशहूर मल्लिका को सलमान की शादी की चिंता यूं ही नहीं हो गयी है। बल्कि वह सलमान खान का नाम लेकर अपने शो की लोकप्रियता को बढ़ाना चाहती हैं। इसलिए न पूछे जाने पर भी वह सलमान खान का नाम न पूछे जाने पर भी उनके नाम का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि जब मल्लिका दस का दम शो में आयी थीं तब भी उन्होंने सलमान पर काफी डोरे डाले थे। लेकिन सलमान ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया था। तभी से मल्लिका सलमान के बारे में ऐसी वैसी कोई भी बात कहती फिरती हैं। और यह जताने की कोशिश करती हैं कि सलमान से उनकी कितनी नजदीकी है। जबकि हकीकत यह है कि मल्लिका से सलमान की कोई नजदीकी नहीं।