{"_id":"5b482a6c4f1c1bbe248b6352","slug":"malala-yousafzai-biopic-gul-makai-teaser-has-been-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलाला युसुफजई की जिंदगी पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, पाकिस्तान में मार दी थी गोली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाला युसुफजई की जिंदगी पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, पाकिस्तान में मार दी थी गोली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोबल पुरस्कार से सम्मानित और पाकिस्तान की सोशल एक्टिविस्ट मलाला युसुफजई पर बनी फिल्म 'गुल मकाई' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की तैयारी लंबे समय से चल रही है। बीते दिनों फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म 'गुल मकाई' से टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभा चुकी चाइल्ड एक्ट्रेस रीम शेख मलाला युसुफजई का किरदार निभा रही हैं।
बात करें फिल्म के टीजर की तो 1 मिनट 32 सेंकेड के टीजर को फिल्म गुल मकाई के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। टीजर को मलाला युसुफजई के जन्मदिन पर रिलीज किया है। पता हो कि मलाला युसुफजई के जन्मदिन को दुनिया भर में मलाला डे के नाम से मनाया जाता है। टीजर के जरिए पाकिस्तान में आतंकवादियों की दहशतगर्दी को दिखाया गया है।
मोशन पोस्टर की तरह टीजर में भी बैकग्राउंड में एक्टर कबीर बेदी की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें वह पाकिस्तान में फैले तालिबान के आतंक से रूबरू करवाते हैं। इसके अलावा टीजर में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को भी दिखाया गया है जो मलाला युसुफजई की शख्सियत से परिचित करवाती हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पाकिस्तान में लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने पर तालिबानी आतंकियों ने मलाला युसुफजई को उस समय गोली मार दी जब वह दो लड़कियों के साथ थी। इसके अलावा मलाला और भी अन्य सामजिक काम करने के लिए जानी जाती हैं। खबर है कि अपनी आप बीती हो मलाला युसुफजई ने बीबीसी उर्दू में एक ब्लॉग के जरिए बताया था। 'गुल मकाई' उसी ब्लॉग पर आधारित है।

The wait is finally over! First look video of @Malala biopic Gul Makai is releasing today - 12th July, on Malala Yousafzai's birthday, celebrated worldwide as #MalalaDay. #GulMakaiFirstLookOut #GulMakaiMalalaDay #MalalaBiopic @akhandirector @divyadutta25 @atul_kulkarni @reem4you pic.twitter.com/Tb1On3IDgQ
— GulMakai The Film (@gulmakaifilm) July 12, 2018