सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक के बाद एक क्रिप्टिक नोट लिखते नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बीच बिग बी को कई दफा अपनी पोस्ट से लोगों को हैरान करते देखा जा चुका है। मंगलवार को, अमिताभ ने अपने एक्स पर एक नई पोस्ट साझा की, जिसमें उन्हें शांति और खुशी की भिक्षा मांगते देखा गया है।
Amitabh Bachchan: परिवार में उथल-पुथल की खबरों के बीच अमिताभ ने किया हैरान, पोस्ट कर मांगी सुख-शांति की भिक्षा
बच्चन परिवार में मची उथल-पुथल की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने हैरान करने वाला पोस्ट साझा किया है। इसमें बिग बी को सुख-शांति की भिक्षा मांगते देखा गया है।
बिग बी ने साझा की नई पोस्ट
पिछले कुछ हफ्तों से, अमिताभ बच्चन अपनी पोस्ट के जरिए निंदा करने वालों और गपशप करने वालों पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिग बी ने अपने नए ट्वीट में लिखा, 'T 5218(i)- संक्षेप, आदर सम्मन की क्षेप, हीन ही समीक्षा, सुख शांति रहने की भिक्षा, सुनो, कम बोलो।'
अभिषेक ने जताया ऐश्वर्या का आभार
एक हालिया इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मेरे घर में, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बाहर जाने और फिल्में बनाने का मौका मिलता है, लेकिन मुझे पता है कि ऐश्वर्या आराध्या के साथ घर पर हैं और मैं इसके लिए उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं।'
T 5218(i) - संक्षेप, आदर सम्मन की क्षेप , हीन ही समीक्षा, सुख शांति रहने की भिक्षा , सुनो, कम बोलो
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 10, 2024
तलाक की अटकलों के बीच साथ दिखा जोड़ा
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते लंबे समय से अपने अलगाव की अटकलों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। हालांकि, बीते दिन दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों कैमरों में मुस्कान के साथ पोज भी देते देखे गए। दोनों अभिनेत्री की मां बृंदा राय के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसकी तस्वीरें फिल्म निर्माता अनु रंजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थीं।
Mahira Khan: शाहरुख खान का नाम लेकर पब्लिसिटी बटोर रहीं माहिरा खान? अभिनेत्री ने ट्रोल्स पर किया पलटवार
17 साल से साथ हैं ऐश्वर्या-अभिषेक
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तस्वीरें खिंचवाते समय मुस्कुरा रहे थे, जिसे अभिनेत्री आयशा जुल्का ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, की शादी को 17 साल से अधिक समय हो गया है। दोनों बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता हैं।