{"_id":"63a59ad1e4cd4a6f495a0b60","slug":"major-hit-2-fame-actor-adivi-sesh-talks-about-why-he-started-writing-his-own-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adivi Sesh: अदिवि शेष ने खोले तेलुगू इंडस्ट्री के दिलचस्प राज, बोले- यहां आउटसाइडर्स को नहीं मिलते लीड रोल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adivi Sesh: अदिवि शेष ने खोले तेलुगू इंडस्ट्री के दिलचस्प राज, बोले- यहां आउटसाइडर्स को नहीं मिलते लीड रोल?
Fri, 23 Dec 2022 05:46 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:46 PM IST
सार
अदिवि ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों को खुद लिखना शुरू करने की वजह बताई।
विज्ञापन
Adivi Sesh
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'मेजर' फेम एक्टर अदिवि शेष अपने अभिनय के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अदिवि ने तेलुगू सिनेमा को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी फिल्मों को खुद लिखने का फैसला क्यों लिया? अदिवि ने कहा कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में ऑडिशन का कोई कल्चर नहीं है, खासकर आउटसाइडर्स के लिए। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म में सारे लीड रोल पर फिल्मी परिवारों के एक्टर्स का कब्जा रहता है।
विज्ञापन
अदिवि ने हाल ही में कहा कि तेलुगू इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स के लिए ऑडिशन देने का मौका नहीं होता। उनके लिए ऑडिशन भी सिर्फ हीरो के किसी दोस्त या इसी तरह के किरदारों तक के लिए ही सीमित होते हैं। अदिवि ने कहा कि उनके जैसा कोई हीरो एक अच्छी स्क्रिप्ट के लिए काफी बाद की पसंद बन पाता है।
विज्ञापन
Kangna Ranaut: शादी-पार्टियों में क्यों डांस नहीं करतीं कंगना? आशा भोंसले का वीडियो शेयर कर बताई वजह
विज्ञापन
अदिवि ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों को खुद लिखना शुरू करने की वजह बताई और कहा 'मेरी पिछली छह में से चार फिल्मों में मैंने डायरेक्टर्स के साथ मिलकर सह-लेखन किया है।' उन्होंने कहा,'जब आप बाहर से आते हैं, तो लोग आपको रोल ऑफर नहीं करते। आपके ऊपर विचार नहीं किया जाएगा। मैं इससे थक गया था। ऊपर से वहां पर (तेलुगू इंडस्ट्री) एक-एक परिवार में दस-दस हीरो होते हैं। ऐसे में किसी अच्छी स्क्रिप्ट के लिए आप बहुत बाद की पसंद बनते हैं। वहां अच्छी स्क्रिप्ट सिर्फ 20 हैं, इसलिए लिखना शुरू करना और आसान हो गया।'
Neena Gupta: नीना गुप्ता के साथ स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, नहीं रुकी दर्शकों की हंसी, मसाबा ने साझा किया वीडियो
अदिवि ने कहा, 'तेलुगू इंडस्ट्री में ऑडिशन का कल्चर नहीं है। कम से कम लीड रोल के लिए तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। वे पहले से बुक रहते हैं। आपको हीरो के दोस्त जैसे रोल मिलते हैं। मैं इंडस्ट्री के इस तरीके पर कुछ कंट्रोल चाहता था। इसलिए स्क्रिप्ट राइटिंग शुरू की।'
Kuttey Song: 'आवारा डॉग्स' की बीट पर अर्जुन कपूर के साथ तब्बू ने की कदमताल, फिल्म 'कुत्ते' का पहला सॉन्ग रिलीज