फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Masaba Shared Video of Neena Gupta when she got Confused at FilmFare OTT Awards for Best Supporting actress

Neena Gupta: नीना गुप्ता के साथ स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, नहीं रुकी दर्शकों की हंसी, मसाबा ने साझा किया वीडियो

Fri, 23 Dec 2022 04:53 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 04:53 PM IST
सार

नीना गुप्ता फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में बेहद कंफ्यूज नजर आईं। इस कंफ्यूजन में दिग्गज अदाकारा से बड़ी गलती भी हो गई, जिसका वीडियो उनकी बेटी मसाबा ने साझा किया।

विज्ञापन
Masaba Shared Video of Neena Gupta when she got Confused at FilmFare OTT Awards for Best Supporting actress
Masaba Gupta and Neena Gupta - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार नीना गुप्ता ने बीते कुछ साल में अपने काम से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। अपने बेहतरीन काम के चलते नीना कई अवॉर्ड शो में नॉमिनेट की गईं। हाल ही में नीना एक अवॉर्ड लेते हुए बेहद कंफ्यूज नजर आईं, जिसके बाद वह अपनी इस हरकत पर खूब हंसीं। दरअसल, हाल ही में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स हुए, जिसमें नीना गुप्ता को कई कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। इस दौरान नीना गुप्ता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया, जिसे लेते समय वह बहुत कंफ्यूज हो गईं कि उन्हें किस सीरीज के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड लेने के बाद जब उन्होंने स्पीच शुरू की तो वहां पर मौजूद दर्शकों ने उन्हें टोका, जिसका मजेदार वीडियो मसाबा गुप्ता यानी नीना गुप्ता की बेटी ने शेयर किया।

विज्ञापन


नीना गुप्ता ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड
नीना गुप्ता ने फिल्म फेयर ओटीटी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है, जिसके बाद उन्होंने अवॉर्ड लेते हुए कहा कि यह अवॉर्ड मुझे मसाबा के लिए मिला है न.. मसाबा मसाबा। नीना गुप्ता की बातें सुनकर वहां मौजूद दर्शकों ने उन्हें टोका, जिसके बाद अभिनेत्री बेहद कंफ्यूज हो गईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Bigg Boss 16: वीकएंड का वार में सलमान ने सैंटा बन दिया अनोखा तोहफा, घर में हुई छोटे भाईजान की वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हुईं नॉमिनेट
दरअसल, मंच पर स्पीच के दौरान दर्शकों ने उन्हें टोकते हुए कहा कि यह अवॉर्ड आपको पंचायत 2 के लिए दिया गया है। यह सुनकर नीना बेहद कंफ्यूज नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैंने यह अवॉर्ड किसके लिए जीता है, पहले मुझे यह बताइए। तभी वहां मौजूद शो के होस्ट मनीष पॉल ने हंसते हुए कहा कि नीना को इतनी बार नॉमिनेट किया गया कि वह कंफ्यूज हो गई हैं। हालांकि, मनीष पॉल के साथ शो को होस्ट कर रहीं गौहर खान ने नीना गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक स्टार हैं। इसके बाद मनीष पॉल ने बताया कि आपको यह अवॉर्ड पंचायत 2 के लिए दिया गया है।

कंफ्यूजन दूर होने पर हंसीं नीना गुप्ता
इसके बाद नीना गुप्ता इशारा करते हुए कहा कि लेकिन इसमें तो मसाबा मसाबा.. ओह! अच्छा मैंने यह अवॉर्ड पंचायत 2 के लिए जीता है। ओ माय गॉड। मैं चाहती हूं कि मैं दोनों के लिए अवॉर्ड जीतूं, लेकिन ऐसा तो हो नहीं सकता है, लेकिन ठीक है। हो सकता है कि मसाबा का चांस है, अभी मसाबा मसाबा में। मम्मी तो हूं ही न। थैंक्यू, मैंने तो बहुत गड़बड़ कर दी आज, चलिए कोई बात नहीं। तो यह अवॉर्ड मुझे पंचायत 2 के लिए दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed