फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Manjrekar says Salman Khan home food is best in Bollywood He loves his spices doesnt worry about diets

Salman Khan: सलमान के घर के खाने के दीवाने हैं महेश मांजरेकर, कहा- डाइट के बिना मसालेदार भोजन करते हैं भाईजान

Sat, 08 Jul 2023 09:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Jul 2023 09:41 PM IST
सार

महेश मांजरेकर से पूछा गया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में किसकी कुकिंग सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा कि मुझे सलमान खान के घर का खाना पसंद है।

विज्ञापन
Mahesh Manjrekar says Salman Khan home food is best in Bollywood He loves his spices doesnt worry about diets
महेश मांजरेकर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता-अभिनेता महेश मांजरेकर कई वर्षों से फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं और वह कई प्रमुख सितारों के साथ अच्छी दोस्ती रखते हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने इस बारे में बात की कि इंडस्ट्री में उन्हें किसके घर का खाना सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा कि आम धारणा के विपरीत सलमान खान को स्वादिष्ट, मसालेदार खाना पसंद है।

विज्ञापन

Mahesh Manjrekar says Salman Khan home food is best in Bollywood He loves his spices doesnt worry about diets
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया इंटरव्यू में महेश मांजरेकर से पूछा गया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में किसकी कुकिंग सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा, ''मुझे सलमान के घर का खाना पसंद है। उन्हें मसालेदार खाना भी बहुत पसंद है। वह स्वाद चाहते हैं। सलमान के बारे में बात यह है कि उन्हें डाइट की चिंता नहीं है, उन्हें अपने मसाले पसंद हैं। मुझे उनके घर का खाना बहुत पसंद है। संजय दत्त के साथ यह कम मसालेदार है, लेकिन सलमान के घर पर यह सही है।''

Karan Johar: 'आप गे हैं?' आस्क मी एनीथिंग सेशन में फैन ने करण से पूछा सवाल, निर्माता ने यूं दिया जवाब


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahesh Manjrekar says Salman Khan home food is best in Bollywood He loves his spices doesnt worry about diets
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

महेश ने कहा कि जब वे मुंबई में शूटिंग करते हैं तो वह यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका निजी शेफ उनके लिए घरेलू शैली का भोजन तैयार करें और आमतौर पर पूरी यूनिट इसका स्वाद चखने के लिए उनकी वैन में आती है। उन्होंने कहा कि उनकी यूनिट उनके घर का खाना खाने के लिए उत्सुक रहती है। उन्होंने कहा कि उनके शेफ को उनकी पत्नी ने प्रशिक्षित किया था, जिन्होंने बाद में अपनी मां से पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों की बारीकियां सीखीं।

Actress: प्रग्नेंसी के दौरान डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं ये एक्ट्रेस, खुद बयां किया था दर्द

विज्ञापन

Mahesh Manjrekar says Salman Khan home food is best in Bollywood He loves his spices doesnt worry about diets
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

महेश ने संजय दत्त को 'वास्तव: द रियलिटी', 'कुरुक्षेत्र', 'पिता', 'हथियार', 'रक्त' और अन्य फिल्मों में निर्देशित किया है। उन्होंने सलमान को फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में निर्देशित किया, जिसमें सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी थे। उस फिल्म के प्रचार के दौरान एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि सलमान, जो 'एक-बेडरूम फ्लैट' में रहते हैं, दिल से एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा था कि कभी-कभी मुझे सच में लगता है कि इस आदमी के पीछे इतनी सफलता है, बहुत बड़ी सफलता है, लेकिन उनके पीछे जो आदमी है ना वह ठेठ मध्यमवर्गीय आदमी है।

Top 10 Food Films: ‘तरला’ से पहले इन 10 फिल्मों में दिखी प्रेम की खुशबू, राजेश खन्ना की फिल्म से जुड़ा सिलसिला


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed