फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 19 दिन हो गए हैं। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की रफ्तार काफी धीमी थी और इसने पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। कई लोगों ने तो इसे आते ही फ्लॉप मान लिया था। लेकिन दर्शकों से मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स के बाद फिल्म ने जबरदस्त वापसी की है। महेश भट्ट ने इम्तियाज की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की तारीफ की है।
बॉक्स ऑफिस पर 'मैं वापस आऊंगा' की शानदार वापसी, महेश भट्ट ने की इम्तियाज अली की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:21 AM IST
सार
Main Vaapas Aaunga: मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। इसी के साथ महेश ने इम्तियाज अली के लिए भी एक खास कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन