अभिनेता-डांसर राघव जुयाल और मशहूर यूट्यूबर-कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। प्रशंसकों पूछ रहे हैं कि क्या दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर यह उनकी आने वाली फिल्म का प्रमोशन है?
2 of 5
राघव और निहारिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या राघव और निहारिका एक-दूजे को कर रहे डेट?
राघव ने इंस्टाग्राम पर निहारिका के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। एक तस्वीर में राघव, निहारिका को पीछे से गले लगाते हुए मुस्कुरा रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों सरप्राइजिंग पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, सिर्फ एक लाल दिल और स्टार का इमोजी बनाया है।
इन तस्वीरों पर मशहूर हस्तियों जैसे शहनाज गिल, रैपर रफ्तार और आशीष चंचलानी ने भी कमेंट करके अपना प्यार जताया है।
3 of 5
राघव जुयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों की प्रतिक्रिया
इन तस्वीरों को देखकर प्रशंसक बेहद खुश हैं। कुछ लोगों को लग रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है, तो वहीं कुछ प्रशंसकों का मानना है कि यह उनकी आने वाली फिल्म का कोई सीन या प्रमोशन का तरीका हो सकता है। हालांकि, डेटिंग की अफवाहों पर अभी तक राघव और निहारिका में से किसी ने भी खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।
4 of 5
राघव जुयाल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@raghavjuyal
दोनों की आने वाली फिल्म
राघव और निहारिका जल्द ही विवेक बी अग्रवाल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय कपूर और बरखा सिंह जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
डांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राघव अब अभिनय की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। फिल्म 'किल' में विलेन के रूप में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा राघव निर्देशक आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी नजर आ चुके हैं।
5 of 5
निहारिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
निहारिका का करियर
निहारिका भारत की जानी-मानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पिछले साल एक तमिल फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अब वह राघव के साथ फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगी।