फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mahesh babu launch trailer of jatadhara Sudheer Babu Sonakshi Sinha shilpa shirodkar film

'जटाधरा का ट्रेलर रिलीज', खौफनाक कहानी से खुलेगा खजाने का राज, धन पिशाचिनी के रूप में सोनाक्षी का रौद्र रूप

Fri, 17 Oct 2025 05:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 17 Oct 2025 05:19 PM IST
सार

Jatadhara Trailer: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू अभिनीत फिल्म 'जटाधरा' का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। खौफनाक खजाने की खोज से लेकर दिखी, धन पिशाचिनी की अद्भुत शक्तियों की अनोखी कहानी।
 

विज्ञापन
mahesh babu launch trailer of jatadhara Sudheer Babu Sonakshi Sinha shilpa shirodkar film
जटाधरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा की पहली साउथ फिल्म 'जटाधरा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में अलौकिक शक्तियों से लेकर महादेव का चमत्कार भी दिखाई दिया। फिल्म के ट्रेलर को महेश बाबू ने लॉन्च किया है। 
विज्ञापन



 

mahesh babu launch trailer of jatadhara Sudheer Babu Sonakshi Sinha shilpa shirodkar film
जटाधरा - फोटो : सोशल मीडिया
'जटाधरा का ट्रेलर'
आज साउथ स्टार महेश बाबू ने सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधारा' का ट्रेलर लॉन्च किया है। 'जटाधारा' एक पैन इंडिया सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जो पौराणिक कथाओं, आस्था और लोककथाओं पर आधारित है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

mahesh babu launch trailer of jatadhara Sudheer Babu Sonakshi Sinha shilpa shirodkar film
जटाधरा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या खास है ट्रेलर में
फिल्म 'जटाधरा' का ट्रेलर कई साल पहले खजाने की कहानी से शुरू होता है। जिसकी रक्षा करती है धन पिशाचिनी (सोनाक्षी सिन्हा)। शिल्पा शिरोडकर के घर में छिपा होता है खजाने का रहस्य, जिसे पाने की चाह में वह शमशान में तंत्र विद्या तक करने पहुंच जाती हैं। वहीं उनका बेटा सुधीर बाबू एक घोस्ट हंटर है, क्योंकि उसे लगता है कि भूत-प्रेत जैसी कोई चीज नहीं होती है। 
 
विज्ञापन

mahesh babu launch trailer of jatadhara Sudheer Babu Sonakshi Sinha shilpa shirodkar film
जटाधरा - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दिव्या खोसला, सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी और रोहित पाठक जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माणा जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने मिलकर किया है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने मिलकर किया है।

यह भी पढ़ें: 'आपकी बहुत याद आती है...', पत्नी स्मिता को याद कर भावुक हुए राज बब्बर, साझा की खूबसूरत तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed