फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Babbar fondly remembers smita patil on her birth anniversary on 17 october

'आपकी बहुत याद आती है...', पत्नी स्मिता को याद कर भावुक हुए राज बब्बर, साझा की खूबसूरत तस्वीर

Fri, 17 Oct 2025 06:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 17 Oct 2025 06:21 PM IST
सार

Smita Patil Birth Anniversary: आज 17 अक्तूबर को राज बब्बर की पत्नी और दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की जयंती है। स्मिता के पति राज बब्बर ने आज उनकी याद में एक भावुक नोट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Raj Babbar fondly remembers smita patil on her birth anniversary on 17 october
दिवंगत स्मिता पाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम@rajbabbarmp

विस्तार

अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने आज 17 अक्तूबर शुक्रवार को अपनी दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को उनकी जन्मतिथि पर याद किया। राज ने पत्नी स्मिता की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की और एक भावुक नोट लिखा है।
विज्ञापन

 

राज बब्बर का पोस्ट
राज बब्बर ने इंस्टाग्राम पर स्मिता पाटिल की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'स्मिता ने अपने फिल्मी सफर को बदलाव लाने के तरीके के रूप में इस्तेमाल किया। उनके अभिनय ने पुरानी सोच पर सवाल उठाए और रूढ़ियों को तोड़ा। मुश्किल भूमिकाओं में उनकी आसानी और समाज के किरदारों की गहरी समझ ने उन्हें खास बनाया। कम समय में उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया। उनके जीवन की छोटी उम्र हमेशा दर्द देती रहेगी। जयंती पर मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raj Babbar (@rajbabbarmp)


विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिता और राज बब्बर के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मिता पाटिल और राज बब्बर की प्रेम कहानी बहुत अलग थी। राज पहले से शादीशुदा थे, जब उनकी मुलाकात स्मिता से हुई। वे दोनों 1982 में फिल्म 'भीगी पलकें' की शूटिंग के दौरान मिले। इसी फिल्म के दौरान दोनों को प्यार हो गया। इस रिश्ते की वजह से उन्हें सामाजिक आलोचना का सामना करना पड़ा। राज ने अपनी पहली पत्नी नादिरा को छोड़कर स्मिता से शादी की और उनके बेटे प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ। लेकिन बेटे के जन्म के सिर्फ 15 दिन बाद, 1986 में 31 साल की उम्र में स्मिता पाटिल का निधन हो गया। मौत के बाद उनकी 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं।
 
विज्ञापन

प्रतीक बब्बर ने भी किया मां को याद
हाल ही में प्रतीक सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपना सरनेम 'बब्बर' हटाकर मां का नाम 'स्मिता पाटिल' जोड़ा। अब वे प्रतीक स्मिता पाटिल कहलाते हैं। प्रतीक ने भी मां की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां की एक खास फोटो शेयर की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां।'


यह भी पढ़ें: 'जटाधरा का ट्रेलर रिलीज', खौफनाक कहानी से खुलेगा खजाने का राज, धन पिशाचिनी के रूप में सोनाक्षी का रौद्र रूप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed