{"_id":"63f612424375a9a8fc06d1f9","slug":"mahant-raju-das-controversial-statement-on-swara-bhaskar-and-fahad-ahmad-wedding-know-details-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swara Bhaskar Wedding: स्वरा की शादी पर महंत राजू दास का विवादित बयान, बोले- जिस कौम में रिश्ता जोड़ा, वहां...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Swara Bhaskar Wedding: स्वरा की शादी पर महंत राजू दास का विवादित बयान, बोले- जिस कौम में रिश्ता जोड़ा, वहां...
Wed, 22 Feb 2023 06:45 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 22 Feb 2023 06:45 PM IST
सार
स्वरा भास्कर की शादी के संबंध में दिया गया महंत राजू दास का बयान काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Mahant Raju Das,Swara Bhaskar-Fahad Ahmad
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने सपा नेता फहद अहमद संग शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही तमाम लोग स्वरा भास्कर को ट्रोल कर रहे हैं। अब हाल ही में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने स्वरा भास्कर की शादी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। राजू दास ने राखी सावंत का भी उदाहरण दिया है। उन्होंने स्वरा को अल्टीमेटम देते हुए यहां तक कह दिया है कि 'स्वरा भास्कर अगर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहती हैं तो उन्हें यह शादी मुबारक'।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर की शादी के संबंध में दिया गया महंत राजू दास का यह बयान काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि 'स्वरा भास्कर ने उस कौम में शादी की है, जो अपनी बहनों से शादी कर लेते हैं, उसके बाद महिलाओं को तलाक, तलाक, तलाक कहकर कई मर्दों के साथ रात बितानी पड़ती है।' इतना ही नहीं, राखी सावंत का उदाहरण देते हुए महंत राजू दास ने कहा,'राखी सावंत का उदाहरण सबके सामने है, इसलिए स्वरा भास्कर को भी हलाला के लिए अब तैयार रहना चाहिए।'
विज्ञापन
Adipurush: आदिपुरुष को ट्रोल करने पर फिल्म के एडिटर आशीष म्हात्रे का बड़ा बयान, बोले- 90 सेकंड के टीजर से...
विज्ञापन
महंत ने आगे कहा, 'स्वरा भास्कर भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह गैंग की सदस्य हैं। वह 10 दिन पहले जिस लड़के को ट्वीट कर कहती हैं कि भाई किसी अच्छी लड़की से शादी कर लो। 10 दिन बाद उसी लड़के से शादी कर लेती हैं।' उन्होंने कहा कि अगर स्वरा एक नारी शक्ति हैं और सशक्त महिला हैं तो उन्हें उस कौम में शादी ही नहीं करनी चाहिए थी। महंत राजू दास ने आगे यह भी कहा कि स्वरा भास्कर की शादी का स्वागत है, क्योंकि सनातन से एक बोझ कम हो गया।
Mimi Chakraborty: अमीरात एयरलाइन की इस हरकत पर भड़कीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, ट्वीट कर कही यह बात
महंत राजू दास ने कहा कि मैं किसी महिला का या किसी धर्म का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन हिंदू धर्म में सती प्रथा की कुरीति थी, जो आज समाप्त हो गई है। उसी तरह इस्लाम में भी हलाला जैसी कुरीति भी समाप्त होनी चाहिए। महंत राजू दास के अलावा विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने स्वरा भास्कर की शादी पर कहा है कि, 'उन्हें एक बार फ्रिज देख लेना चाहिए था।'
Priyanka Pandit: प्रियंका पंडित ने एमएमएस वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा करियर बर्बाद हो गया