Mimi Chakraborty: अमीरात एयरलाइन की इस हरकत पर भड़कीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, ट्वीट कर कही यह बात
फ्लाइट में सफर के दौरान खाने में बाल निकलने से तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती काफी नाराज दिखीं। उन्होंने मैनेजमेंट से शिकायत की, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आखिर में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री फ्लाइट से सफर कर रही थीं। उन्हें खाना सर्व किया गया, जिसे देखकर वह बुरी तरह फ्लाइट मैनेजमेंट पर भड़क गईं। यहां तक कि मिमी ने इस संबंध में अमीरात एयरलाइन को मेल भी भेजा, जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में अपनी शिकायत के लिए एक्ट्रेस ने ट्विटर का सहारा लिया।
मिमी के खाने में निकला बाल
मिमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर खाने की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने लिखा, 'डियर अमीरात मुझे लगता है कि आप बहुत बड़े हो गए हैं कि आपको अपने साथ सफर करने वाले लोगों की चिंता नहीं है। मुझे लगता है कि खाने में बाल मिलना बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है। मैंने आपको और आपकी टीम को इसके बारे में मेल किया, लेकिन वहां से अभी तक कोई जवाब या माफी मांगना जरूरी नहीं समझा गया। बाल रोटी में निकला था, जिसे मैं उस वक्त खा रही थी। अगर आप अपने साथ ट्रैवल करने वाले लोगों की फिक्र करते हैं तो मेरा मेल देख सकते हैं।'
Dear @emirates i believe u hav grown 2 big to care less abut ppl traveling wit u.Finding hair in meal is not a cool thing to do i believe.
विज्ञापन विज्ञापन
Maild u nd ur team but u didn’t find it necessary to reply or apologise @EmiratesSupport
That thing came out frm my croissant i was chewing pic.twitter.com/5di1xWQmBP — Mimi chakraborty (@mimichakraborty) February 21, 2023
व्हाइट क्रॉप टॉप में निया ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें
अमीरात एयरलाइंस को लिखा मेल, नहीं मिला जवाब
अमीरात एयरलाइंस दुबई की बेस्ट एयरलाइन में से एक है, जो अपनी बेहतरीन सर्विसेज के लिए जानी जाती है। यहां तक कि इसकी फ्लाइट्स की टिकट भी काफी महंगी आती हैं। वहीं, इतनी महंगी टिकट के बाद भी यात्रियों को अच्छी सर्विस नहीं मिल रही है। मिमी चक्रवर्ती के खाने में बाल निकलना और अमीरात की ओर से मेल पर कोई जवाब न आना उनकी सर्विस पर कई सवाल खड़े करता है।
Bollywood: बॉलीवुड के ये सेलेब्स कर चुके हैं दो शादियां, आज तक नहीं दिया पहली पत्नी को तलाक