फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahabharat film Firoz Nadiadwala will take script from his father AG Nadiadwala 1965 film

Firoz Nadiadwala: शुरू हुई 'महाभारत' पर फिल्म बनाने की तैयारी, दुनिया भर में 20 भाषाओं में होगी रिलीज

Fri, 25 Nov 2022 05:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 25 Nov 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
Mahabharat film Firoz Nadiadwala will take script from his father AG Nadiadwala 1965 film
फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय पौराणिक कथाओं ने हमेशा से ही फिल्ममेकर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इन पौराणिक महाकाव्यों पर आधारित फिल्म और टेलीविजन सीरियल्स ने सफलता के कीर्तिमान रचे हैं। महाभारत भी उनमें से एक है। जिस पर कई सफल धारावाहिक फिल्म बन चुकी हैं। सूत्रों की माने तो प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला भी महाभारत पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह पहली पैन वर्ल्ड हिंदी फिल्म होगी, जिसे भारत सहित दुनियाभर की 20 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें 5 भारतीय भाषाओं सहित 15 विदेशी भाषा शामिल होंगी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि फिरोज इस फिल्म की तैयारी पिछले 13 साल से कर रहे हैं। यह उनका महत्वाकांक्षी और भव्य प्रोजेक्ट है। जिसमें स्टार कास्ट में जहां कुछ टॉप भारतीय एक्टर्स को भी साइन किया जाएगा। वहीं तकनीकी टीम में नामचीन विदेशी नाम होंगे। इस फिल्म के जरिए फिरोज भारतीय कल्चर और इमोशन्स को पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। इस फिल्म में एक्शन, विजुअल इफेक्ट और बैकग्राउंड स्कोर पर वर्ल्ड क्लास काम किया जाएगा। इसके लिए पश्चिम से नामचीन कलाकार हायर किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: चीनी-कनाडाई सिंगर क्रिस वू को हुई 13 साल की जेल, नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

यह अब तक की भारत की सबसे बड़ी फिल्म होगी। फिरोज महाभारत को गलत पर सही की जीत की कहानी की तरह दुनिया के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं। फिल्म की प्री प्रोडक्शन की तैयारियां चल रही हैं। साल 2024 के अंत या 2025 के शुरुआती महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म में वीएफएक्स पर विश्व स्तर का काम किया जाएगा। वहीं वास्तविक हथियारों से लड़ाई को फिल्माया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अजय-तब्बू की जोड़ी ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं ये जोड़ियां, दी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म

विज्ञापन

आपको बता दें कि फिरोज के पिता एजी नाडियाडवाला साल 1965 में महाभारत पर फिल्म बना चुके हैं, जिसमें प्रदीप कुमार और दारा सिंह जैसे स्टार थे। अपने पिता द्वारा बनाई गई फिल्म के ठीक 60 साल बाद फिरोज दुनिया के सामने एक बार फिर वही कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म के दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ समेत इंग्लिस, थाई, जर्मन, फ्रेंच, इटैलियन, रसियन जैसी 15 विदेशी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: इन सितारों का डायरेक्टर्स से रहा 36 का आंकड़ा, एक ने तो निर्देशक को फिल्म से करा दिया था बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed