Kris Wu: चीनी-कनाडाई सिंगर क्रिस वू को हुई 13 साल की जेल, नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म
चीनी-कनाडाई सिंगर क्रिस वू को बलात्कार के आरोप में 13 साल की जेल और निर्वासन की सजा सुनाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में आपने कई बार स्टार्स को कास्टिंग काउच से लेकर रेप तक के कई गंभीर आरोपों में फंसते देखा होगा। लेकिन आज हॉलीवुड से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि चीनी-कनाडाई सिंगर क्रिस वू को बलात्कार के जुर्म में 13 साल की जेल और निर्वासन की सजा सुनाई गई है।
मीडिया के अनुसार, चीन की एक अदालत ने कहा है कि 13 साल की सजा काटने के बाद क्रिस वू को निर्वासित कर दिया जाएगा। क्रिस वू को पहली बार पिछले साल 2021 में जुलाई के महीने में हिरासत में लिया गया था। जून में एक 19 वर्षीय छात्रा ने उन पर रेप करने का आरोप लगाया था। बता दें, छात्रा ने बताया था कि क्रिस वू ने उसके साथ डेट और रेप तब किया था, जब वह महज 17 साल की थी। लेकिन उस समय क्रिस वू ने अपने ऊपर लगे इन गंभीर आरोपों से इनकार कर दिया था।
Drishyam 2: अजय-तब्बू की जोड़ी ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं ये जोड़ियां, दी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में, बलात्कार के अपराध में आम तौर पर तीन से 10 साल तक की जेल की सजा सुनाई जाती है। हालांकि, स्पेशल मामलों में, आजीवन कारावास या मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है। हालांकि, चीन में जन्में क्रिस वू एक कनाडाई नागरिक हैं इसके बावजूद चीन में उन पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें सजा भी दी गई है। क्रिस वू को चीनी भाषा में वू यिफान के नाम से जाना जाता है।
Bollywood: इन सितारों का डायरेक्टर्स से रहा 36 का आंकड़ा, एक ने तो निर्देशक को फिल्म से करा दिया था बाहर
पिछले साल लगे बलात्कार के आरोप के बाद क्रिस वू के साथ बहुत से बड़े ब्रांड्स ने अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली थी। इनमें पोर्श और लुई वुइटन सहित कई इंटरनेशनल ब्रैंड का नाम शामिल है। इन सभी ने क्रिस वू के साथ विज्ञापन और बाकी सारे कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म कर दिए हैं।
Cirkus Motion Poster: 'सर्कस' का मोशन पोस्टर रिलीज, रणवीर से जैकलीन तक, कलाकारों के हाव भाव देखकर आ जाएगी हंसी