{"_id":"ad7d72de-8560-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"madhuri-dixit-to-do-an-item-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माधुरी को आइटम सॉन्ग से भी परहेज नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब माधुरी को आइटम सॉन्ग से भी परहेज नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
विदेश से लौटने के बाद माधुरी दीक्षित अलग-अलग तरीके से फिल्म इंडस्ट्री में फिर से पांव जमाने की कोशिश कर रही हैं। नयी फिल्में साइन करने के अलावा वह अलग-अलग तरीके से अपने को सक्रिय किए हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने डांस सिखाने के लिए ऑनलाइन डांस अकादमी शुरू की है। अब वह आइटम नंबर करने जा रही हैं।
विज्ञापन
अपने जमाने की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित अब एक आइटम नंबर करने जा रही हैं। यह आइटम नंबर फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' के लिए होगा। इंडस्ट्री में इस बात की अटकलें काफी लंबे समय से चल रहीं थीं कि माधुरी यह आइटम सॉन्ग करेंगी या नहीं। अब मामला साफ हो गया है। वह इस आइटम नंबर को करने जा रही हैं।
विज्ञापन
इस आइटम नंबर के अलावा माधुरी, 'गुलाब गैंग' और 'डेढ़ इश्किया' जैसी फिल्में भी कर रही है। 'गुलाब गैंग' की तो ज्यादातर शूटिंग भी हो चुकी है। लेकिन वह जिस फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' में आइटम नंबर कर रही हैं वह फिल्म 'गुलाब गैंग' से पहले रिलीज होगी। इस आइटम नंबर में माधुरी के साथ रणबीर कपूर के नजर आने की संभावना है। देखते हैं कि दर्शकों को उनका यह कमबैक कितना पसंद आता है।
विज्ञापन