{"_id":"e1d373063d1b3d6a4e1ed146acaa90f4","slug":"madhuri-dixit-pramote-his-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किससे डर गई हैं माधुरी दीक्षित?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर किससे डर गई हैं माधुरी दीक्षित?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Mon, 06 Jan 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित का कद इतना बड़ा हो गया है कि वह खुद अपने आप से डर गई हैं।
विज्ञापन
अपनी आगामी फिल्म डेढ़ इश्किया के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित ने कई दिलचस्प योजनाएं बनाई थीं। वे इस फिल्म के प्रमोशन के लिए देश के दूरदराज क्षेत्रों में जाना चाह रही थीं, लेकिन अब इसे केंसिल कर दिया गया है।
अब सिर्फ वे दिल्ली में ही अपने साथी अदाकारों नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी के साथ एक प्रमोशन इवेंट में भाग लेंगी। यहां तक कि माधुरी अब अमहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर और इंदौर जैसे शहरों में भी नहीं जा पा रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल माधुरी की सिक्युरिटी के मामले में बड़ी दिक्कत आ रही है। माधुरी की अभी तक जबर्दस्त फैन फोलोविंग है। उनके प्रशंसक हर शहर में बड़ी संख्या में हैं।
अगर माधुरी तमाम जगहों पर जाती हैं, तो उनका सुरक्षा का इंतजाम पुख्ता करना ही पड़ेगा। इसमें प्रोड्यूसर का भारी खर्च आना है। यही वजह है कि माधुरी को मुंबई के बाहर फिल्म प्रमोशन से दूर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
खुद माधुरी का कहना है कि अगर पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे, तो वे प्रमोशन नहीं कर पाएंगी। उन्हें प्रशंसकों की भीड़ से काफी डर लगता है।