{"_id":"578c861e4f1c1b9032c4bdff","slug":"madaari-screening-for-the-young-critics","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को अलग से 'मदारी' दिखाएंगे इरफान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बच्चों को अलग से 'मदारी' दिखाएंगे इरफान खान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मदारी' के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। इरफान खान यूं तो काफी दिन से लगातार अलग-अलग तरीकों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं लेकिन अब उन्होंने इसके लिए एक अलग तरीका निकाला है। इरफान अब बच्चों से जानना चाहते हैं कि उनको फिल्म कैसी लगी। इसके लिए इरफान ने खास इंतजाम भी कर लिया है।
विज्ञापन
इरफान खान 12 से 15 साल के बच्चों के लिए 'मदारी' की स्पेशल स्क्रीनिंग का प्रोग्राम बना रहे हैं। इरफान खान 12 से 15 साल के बच्चों को फिल्म दिखाएंगे और इसके बाद उनसे फिल्म के बारे में अपनी सलाह लिखने को भी कहेंगे। इरफान का कहना है कि वो चाहते हैं कि बच्चों की उनको फिल्म के बारे में बच्चों की सलाह भी मिले। इरफान का कहना है कि वो बच्चों के रिव्यू को लेकर काफी सकारात्मक हैं।
विज्ञापन