फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maalik Actress Huma Qureshi on item songs Says And as a woman you get that feeling galat jagah aa gaye

Huma Qureshi: आइटम सॉन्ग को लेकर हुमा कुरैशी का खुलासा, बोलीं- 'गलत जगह आ गए...'

Wed, 02 Jul 2025 03:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 02 Jul 2025 03:05 PM IST
सार

Item songs: हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपनी नई फिल्म मालिक के डांस नंबर 'दिल थाम के' और बॉलीवुड में अपनी छवि के बारे में बात की। हाल ही में हुमा ने आइटम सॉन्ग को लेकर अपनी राय पेश की है।
 

विज्ञापन
Maalik Actress Huma Qureshi on item songs Says And as a woman you get that feeling galat jagah aa gaye
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq

विस्तार

हुमा कुरैशी अक्सर गंभीर भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनका कहना है कि लोग उन्हें केवल ऐसे किरदारों तक सीमित क्यों करते हैं। हाल ही में हुमा 'मालिक' के गाने 'दिल थाम के' में नजर आईं। यह फिल्म उनके लिए एक नया मौका है। जानिए आइटम सॉन्ग को लेकर हुमा की क्या राय है...
विज्ञापन

हुमा का नजरिया
बॉलीवुड बबल की एक खबर के मुताबिक, हुमा हमेशा से हर तरह की भूमिकाएं निभाना चाहती हैं। हुमा का कहना है कि, "कुछ गाने भी होते हैं जो बहुत से पुरुषों के नजरिए वाले गाने होते हैं। जहां आप जानते हैं कि महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया जा रहा है, और यह किसी उद्देश्य से किया जा रहा है। और एक महिला के रूप में, आपको यह एहसास होता है कि 'गलत जगह आ गई'। हुमा ने आइटम सॉन्ग को लेकर आगे कहा, "लोग मुझे गंभीर किरदारों में बांध देते हैं। मैं सोचती हूं कि यह नियम किसने बनाया? मैं गंभीर भी कर सकती हूं और ग्लैमरस भी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

डांस नंबर के बारे में...
हुमा का मानना है कि कुछ गाने महिलाओं को गलत तरीके से पेश करते हैं, जिससे उन्हें असहजता होती है। लेकिन अगर गाना महिला की खूबसूरती और आत्मविश्वास का जश्न मनाता है, तो इसमें कोई बुराई नहीं। मालिक में उनके डांस नंबर को वे ऐसा ही मानती हैं, जो उनकी कामुकता और आकर्षण को खूबसूरती से दिखाता है।
 
विज्ञापन

हुमा का वर्कफ्रंट
हुमा जल्द ही जॉली एलएलबी 3 में दिखेंगी, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर भी हैं। यह कोर्टरूम ड्रामा 19 सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें अक्षय और अरशद की कानूनी जंग देखने को मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed