फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Luv Sinha says his father shatrughan sinha helped many people in the industry but nobody gave work to his son

Luv Sinha: पापा ने इंडस्ट्री में की 'बड़े लोगों' की मदद, मुझे किसी ने काम नहीं दिया, छलका लव सिन्हा का दर्द

Wed, 16 Aug 2023 09:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 16 Aug 2023 09:42 AM IST
विज्ञापन
Luv Sinha says his father shatrughan sinha helped many people in the industry but nobody gave work to his son
लव सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : social media

अनिल शर्मा की डायरेक्टेड फिल्म 'गदर 2' में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी नजर आए। इसमें वह सिमरत कौर के भाई का रोल निभा रहे हैं। हालांकि स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं मिला है। वह साइड में ही नजर आ रहे हैं। यहां तक कि डायलॉग्स भी नाम मात्र के। इन्होंने साल 2010 में 'सदियां' से डेब्यू किया था। हालांकि बात बन नहीं पाई थी। तब से आज तक करियर ठप्प ही रहा है। वह अपने पिता और बहन की तरह इंडस्ट्री में अपनी धाक नहीं जमा पाए।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान लव सिन्हा ने अपनी जर्नी और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में बात की। लव ने खुलासा किया कि उनके पिता ने इंडस्ट्री में कई बड़े लोगों की मदद की थी। लेकिन उनकी मदद किसी ने नहीं की। सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत में इन्होंने खुलासा किया कि इनके पिता ने नकली लोगों को पहचान लिया है लेकिन अभी भी वो उन्हें मौके का फायदा उठाने देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Luv Sinha says his father shatrughan sinha helped many people in the industry but nobody gave work to his son
लव सिन्हा  - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा के भाई और एक्टर लव ने बताया कि उनके पापा दूसरे को ये जानते हुए भी मौका देते हैं कि वो गलत कर रहा है। इंडस्ट्री में कई बड़े लोग हैं जिनकी मदद उन्होंने की लेकिन उनके बेटे को ही किसी ने हेल्प नहीं की। इतना ही नहीं, लव ने इस दौरान उस पल को भी याद किया कि कोई उनके परिवार का बेहद करीबी था। उसने लव को एक्टिंग वर्कशॉप में देखा भी था और उनकी एक्टिंग टीजर से बात करते हुए भी देखा था। चाहते तो वो काम दे सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन

लव सिन्हा ने आगे कहा कि कई सारे एक्टर्स ने कई फ्लॉप फिल्में दी हैं लेकिन उनको ज्यादा मौके भी मिले हैं। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे के साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्हें दूसरा मौका खुद को साबित करने का नहीं मिला। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा के बारे में भी बात की। कहा कि एक्ट्रेस इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकती कि कौन फेक है और कौन रियल। वह लोगों के इरादों से बेखबर है। इसलिए उसे इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि वह किस तरह के लोगों से मिलती है।


यह भी पढ़ें: 'मुंबई की लड़की मथुरा के लहजे को कैसे पकड़ेगी लेकिन...', आयुष्मान ने की अनन्या की तारीफ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed