फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   luv kush friendship with horse at set of serial ram siya

राम के अश्वमेध घोड़े को लव कुश ने बनाया दोस्त, धारावाहिक 'राम सिया' के सेट पर अनोखा नजारा

Wed, 13 Nov 2019 07:41 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
luv kush friendship with horse at set of serial ram siya
luv kush - फोटो : amar ujala
टेलीविजन धारावाहिकों के बीच लोकप्रियता की नई सीढ़ी चढ़ते जा रहे धारावाहिक 'राम-सिया' के सेट पर लव कुश की एक अनोखी दोस्ती देखने को मिल रही है। टीवी इंडस्ट्री में इस दोस्ती के खूब चर्चे हैं और अमर उजाला की टीम जब इस धारावाहिक के सेट पर पहुंची तो यहां काफी दिलचस्प नजारा सामने आया।
विज्ञापन


धारावाहिक राम सिया के लव कुश की इन दिनों चल रही कहानी में दिखाया जा रहा है कि भगवान राम ने अपने राज्य के कल्याण के लिए एक महायज्ञ का आयोजन किया है। शो में कहानी वहां तक पहुंच चुकी हैं जहां इस अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को लव और कुश ने रोक दिया है और भगवान राम को चुनौती दी है। 
विज्ञापन


इस धारावाहिक में लव और कुश की भूमिका निभा रहे हैं हर्षित और कृष। कहानी में भले उन्होंने अश्वमेध के घोड़े को बांध लिया हो लेकिन सेट पर इन दोनों की घोड़े से काफी दोस्ती हो चुकी है। सफेद रंग के इस घोड़े का नाम है राजा और राजा इन दिनों हर्षित और कृष का साथ पाकर खूब प्रसन्नचित्त रहता है। लव और कुश बने ये बच्चे अपना खाली समय राजा को थपथपाने, खाना खिलाने और उसके साथ खेलने में बिताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जिक्र करते हुए हर्षित कहते हैं, "राजा कुछ ही समय में हमारा दोस्त बन गया है। हमारी दोस्ती इतनी गहरी है कि वह हमें पहचानता है और जवाब देता है, जिससे मुझे बहुत खुशी मिलती है।" वहीं, कृष कहते हैं, "मुझे राजा के साथ समय बिताना बहुत पसंद है। वह बहुत प्यारा है और वह हमारी बात भी सुनता है। जब हम उसके करीब होते हैं, तो वह पहले हमें सूंघता है और फिर मुझे और हर्षित को पहचानता है। मैं इस बात के लिए सबका आभारी हूं कि हमें इतना प्यार करने वाला दोस्त मिला है।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed