फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   love sonia trailer got more than 1 crore views in just one week

‘लव सोनिया’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, एक सप्ताह में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Mon, 27 Aug 2018 10:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
love sonia trailer got more than 1 crore views in just one week

दुनियाभर के अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा चुकी फिल्म ‘लव सोनिया’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। जी हां ट्रेलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि 'लव सोनिया' के ट्रेलर को अबतक 11,700,000 व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के निर्देशक तबरेज नूरानी इस बात से काफी उत्साहित हैं। नूरानी ने बताय कि वह लव सोनिया' को सभी जगहों से मिल रहे प्यार और सराहना से काफी खुश और रोमांचित हैं। ज्यादातर प्रशंसा फिल्म के स्टारकास्ट और क्रू के लोगों की हो रही है, जिन्होंने भारतीय दर्शकों तक फिल्म को पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है।

विज्ञापन


फिल्म में ऐसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया गया है जिसका गवाह है आज का समाज। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि, किस प्रकार सोनिया को उस घिनोने दलदल में भेजा जाता है जहां पर उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। असली घटना से प्रेरित यह फिल्म आपके दिल को झकझोर कर रख देगी। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो भारत, हॉन्ग कॉन्ग और लॉस एंजलिस में फैले मानव तस्करी नेटवर्क से अपनी बहन को बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगाती है।
विज्ञापन


फिल्म में मनोज वाजपेयी, ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, अनुपम खेर, सई ताम्हणकर, आदिल हुसैन, डेमी मूरे और फ्रीडा पिन्टो शामिल हैं। 'लव सोनिया' 14 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। अब देखना यह होगा कि फिल्म को जितना अच्छा रिस्पॉन्स सोशल मीडिया पर मिल रहा है उतना ही अच्छा रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर मिल पाता है या नहीं। देखें ट्रेलर-
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed