{"_id":"f790e88c-e7b3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lootera-weekend-collection-at-box-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 'लुटेरा' ने कमाए या फिर लुटाए ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए 'लुटेरा' ने कमाए या फिर लुटाए
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Jul 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई दो फिल्मों में से एक्शन फिल्म थी और दूसरी रोमांटिक। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बता रहे हैं कि दर्शकों ने रोमांस देखने में ज्यादा दिलचस्पी दिखायी है। साथ ही यह भी साफ हो गया कि दर्शकों को संजय दत्त की फिल्मों में कोई खास दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन
विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म 'लुटेरा' को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म समीक्षकों के साथ यह फिल्म आम दर्शकों को भी रास आ रही है। पहले दिन औसत कलेक्शन करने के बाद आखिरी के दो दिनों में फिल्म ने अच्छा पिकअप किया है।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को पांच करोड़ से ओपनिंग की। मीडिया में इस फिल्म को लेकर अच्छी समीक्षा आने के बाद इस फिल्म ने आने वाले दो दिनों में शानदार कारोबार किया।
विज्ञापन
बाकी के बचे हुए दो दिनों में इन फिल्म ने लगभग 15 करोड़ रूपए कमाए हैं। इस तरह से देखें तो यह फिल्म वीकेंड में 20 करोड़ के लगभग कमाने में सफल रही है। फिल्म का बजट देखते हुए इसे ठीक-ठाक शुरुआत माना जा सकता है।
जेल जाने के बाद रिलीज हुई संजय दत्त की पहली फिल्म 'पुलिसगीरी' अपेक्षा के अनुरूप कारोबार नहीं कर सकी हैं। हालांकि यह फिल्म औंधे मुंह भी नहीं गिरी। इस फिल्म ने वीकेंड में आठ करोड़ का कारोबार कर लिया है।
इन दो फिल्मों के अलावा दर्शकों के लिए 'रांझणा', 'फुकरे' और 'घनचक्कर' के विकल्प भी थे। पिछले सप्ताह रिलीज हुई 'घनचक्कर' ने शुक्रवार तक 32 करोड़ की कमाई कर ली थी।